{"_id":"5cc88151bdec22073a5fbefc","slug":"hasin-jahan-reached-bareilly-to-meet-mukhtar-abbas-naqvi-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में शामिल हो सकती हैं मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां, नकवी की बहन से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में शामिल हो सकती हैं मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां, नकवी की बहन से की मुलाकात
Tue, 30 Apr 2019 10:39 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
hasin jahan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर पति मोहम्मद शमी से चल रहे विवादों के बीच मंगलवार को हसीन जहां केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन से मिलने बरेली पहुंच गईं। इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर हसीन के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। पिछले साल अक्तूबर में हसीन जहां ने मुंबई में कांग्रेस की सदस्यता ली थी।
विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां पिछले तीन दिनों से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रविवार को बेटी आयरा और उसकी आया के साथ हसीन ने अचानक ससुराल सहसपुर अलीनगर पहुंचकर शमी के घर में दाखिल होकर जिले में हलचल मचा दी। इस मामले में शांतिभंग में चालान होने पर हसीन को जमानत करानी पड़ी।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम हसीन जहां बरेली पहुंच गईं। जहां केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी से मुलाकात की। फरहत नकवी अपने फाउंडेशन के जरिए महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाती हैं। हसीन ने शमी विवाद में मदद मांगी है। वहीं इस मुलाकात को सोशल मीडिया पर सियासी रंग दिया जा रहा है।
विज्ञापन