फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Harassment of female teacher: Manager-Principal takes her to secret room and asks her to cooperate

शिक्षिका का उत्पीड़न: सीक्रेट रूम में ले जाते हैं प्रबंधक-प्रधानाचार्य, कहते हैं सहयोग करो, वेतन बढ़ा देंगे

Sat, 19 Oct 2024 11:15 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 11:15 AM IST
सार

मुरादाबाद के प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। लगातार मानसिक उत्पीड़न के चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने प्रबंधक, प्रधानाचार्य और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Harassment of female teacher: Manager-Principal takes her to secret room and asks her to cooperate
मुरादाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंदरकी नगर क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने अपने स्कूल के ही प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और एक अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह एक माह से नगर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रही है।

विज्ञापन


शिक्षिका का आरोप है कि प्रबंधक और प्रधानाचार्य उसको सीक्रेट कमरे से अलग जाकर अश्लील बातें करते हैं, शरीर पर इधर-उधर हाथ रखते और कहते हैं। शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी कहते हैं कि आप हमारा दोनों तरफ से सहयोग करें, हम आपको वेतन व वित्तीय सहयोग करेंगे। आपकी स्थिति ज्यादा कमजोर है।
विज्ञापन


आपकी माता को कैंसर है और पिता जी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। जब इन बातों का विरोध किया गया तो यह लोग उसका मानसिक उत्पीड़न करने लगे जिससे उसकी हालत 17 अक्टूबर को गंभीर हो गई, जब में रोती हुई घर आई तो मेरी हालात देखकर भाई प्रधानाचार्य से बात करने स्कूल में गए तो उनके साथ प्रधानाचार्य और प्रबंधक की बहन ने दुर्व्यवहार, गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना है कि शिक्षिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं स्कूल प्रबंधक का कहना है कि स्कूल के ऑफिस और सभी कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पुलिस जांच कर ले। उन्होंने अपने ऊपर लगाए सभी आरोप निराधार बताए हैं।

17 अक्तूबर को बिगड़ गई थी शिक्षिका की तबीयत

शिक्षिका ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य कहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति ज्यादा कमजोर है। आपकी माता को कैंसर है और पिता जी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। जब इन बाताें का विरोध किया गया तो यह लोग उसका मानसिक उत्पीड़न करने लगे जिससे उसकी हालत 17 अक्टूबर को गंभीर हो गई।

जब में रोती हुई घर आई तो मेरी हालात देखकर भाई प्रधानाचार्य से बात करने स्कूल में गए तो उनके साथ प्रधानाचार्य और प्रबंधक की बहन ने दुर्व्यवहार, गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकाल दिया। 

मझोला में घर में घुसकर युवती से छेड़खानी

मझोला थाना क्षेत्र में दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। शाहजहांपुर की रहने वाली युवती मझोला थाना क्षेत्र में रहती है। युवती ने बताया कि 16 अक्तूबर को वह बाजार गई थी।



इसी दौरान दो युवकों ने उसका पीछा किया। किसी तरह युवती अपने घर में पहुंच गई। इसी दौरान आरोपी घर में घुस गए और पीड़िता के साथ छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मझोला मंडी निवासी आरोपी हैप्पी और महावीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed