फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hangama in resturent

टैम्पटेशन में सपा पार्षद ने जबरन लगाए पैग, हंगामा

Sun, 24 Apr 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
hangama in resturent
टकराए जाम
लासा मार्ट चौराहे पर स्थित फैमिली रेस्टोरेंट टैम्पटेशन में एक महिला के साथ पहुंचा सपा पार्षद सरेआम टेबल पर क्वार्टर रखकर पैग लगाने लगा। वेटर ने विरोध किया तो पार्षद ने वेटर और मैनेजर दोनों के साथ हाथापाई कर दी। पार्षद ने दो टूक कहा, हमारी सरकार है हम जो चाहे जहां चाहें कर सकते हैं। आरोप ये भी है कि पार्षद के साथ आई एक महिला ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए अपने कपड़े फाड़ना शुरू कर दिए।
विज्ञापन



रेस्टोरेंट में ड्रामा शुरू हुआ तो पुलिस भी पहुंच गई। महिला को तो छोड़ दिया लेकिन पार्षद को पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने मेडिकल कराया जिसमें पार्षद के नशे में होने की पुष्टि हुई है। लेकिन पहले शिकायत करने के बाद रेस्टोरेंट संचालक बैकफुट पर आ गए जिसके बाद महज दफा 34 में चालान करके पुलिस ने पार्षद को रिहा कर दिया। इंस्पेक्टर बीपी सिंह बालियान के मुताबिक टैम्पटेशन रेस्टोरेंट के संचालकों की ओर से सूचना मिली थी कि मुफ्टी टोला निवासी पार्षद असद कमाल पुत्र अब्दुल कमाल रेस्टोरेंट में बैठकर जबरन शराब पी रहा है>
विज्ञापन



विरोध करने पर उसने वेटर व मैनेजर से मारपीट की है। पुलिस पहुंची तो पार्षद असद कमाल मौके पर मिल गया। रेस्टोरेंट के मैनेजर और स्टाफ ने पुलिस ने बताया कि पार्षद की जेब में क्वार्टर था और उसने उसे गिलास में पलटकर पीना शुरू कर दिया। विरोध के बाद वह मैनेजर और वेटर से हाथापाई करने लगा और इसके बाद धौंस देते हुए फिर जेब से दूसरा क्वार्टर निकालकर भी वहीं पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस असद कमाल को जिला अस्पताल ले गई जहां उसका मेडिकल किया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मेडिकल में एल्कोहाल की पुष्टि हुई है। उधर्र, पार्षद असद कमाल ने पुलिस को बताया कि गलती उसकी नहीं रेस्टोरेंट वाले की है, उसने शराब नहीं की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed