फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Half the population equal to men in getting names in the voter list

वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने में पुरुषों के बराबर रही आधी आबादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Half the population equal to men in getting names in the voter list
मुरादाबाद। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने का काम तेजी से चल रहा है। रविवार को इसके लिए जिले की छह विधानसभा सीटों के कुल 2667 बूथों पर विशेष कैंप लगाकर लोगों की वोट बनाने के लिए आवेदन फार्म भरवाए गए। आंकड़ों के अनुसार अपनी वोट बनवाने में महिलाएं भी पुरुषों के बराबर रहीं। भरे गए कुल 5558 आवेदन में 2758 महिलाओं के थे। 1833 युवाओं ने भी पहली बार अपनी वोट बनवाने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

रविवार को मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल ऑफिसर बीएलओ की टीमें लगाई गई थी। जहां नए मतदाताओं के नाम शामिल करने, काटने और संशोधन करने संबंधी फार्म भरवाए गए। केंद्रों पर नाम शामिल कराने और कटवाने आदि के सभी तरह के आवेदन फार्म उपलब्ध थे। युवाओं में अपना नाम शामिल कराने का काफी उत्साह रहा। 18 साल पूरा कर चुके युवाओं ने फार्म 6 भरा।
विज्ञापन

एडीएम ने किया कई बूथों का निरीक्षण
उप जिलानिर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने रविवार को कंपोजिट विद्यालय मुफ्ती टोला लाकड़ी, फाजलपुर, प्राथमिक विद्यालय नानपुर ,प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर हमीर रामपुर मैगन आदि कई बूथों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। यहां पर सभी बीएलओ उपस्थित मिले और वोट बनवाने और कटवाने के फार्म भी उपलब्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम जुड़वाने को किस विस में कितने आवेदन
विस क्षेत्र आवेदन महिला युवा दिव्यांग
कंदरकी 1674 851 551 0
मुरादाबाद नगर 890 389 195 7
मुरादाबाद देहात 875 572 210 4
ठाकुरद्वारा 692 366 318 0
बिलारी 540 198 251 0
कांठ 887 382 308 0
1110 मृतकों के नाम कटवाने के आवेदन भी आए
रविवार को बूथों पर 1110 मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए भी उनके परिजनों ने आवेदन किए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। परिजनों ने वोट कटवाने के लिए फार्म जमा कराया। 622 लोग ऐसे थे जो दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके थे, जबकि 233 केस डुप्लीकेट मत के आए।

वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के आवेदन फार्म
मृतक 1110
शिफ्ट हुए 622
डुप्लीकेट 233
भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान
मुरादाबाद। भाजपाइयों ने भी रविवार को सदस्यता शिविर लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा। भाजपा के चंद्र नगर मंडल में बुद्धि विहार स्थित आर्यंस पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल पर शिविर लगाकर लोगों को मिस्ड काल के द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बाल सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर विशेष गुप्ता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा, पार्षद प्रदीप प्रभाकर, कपिल गुप्ता, मिंटू ठाकुर, मुकेश भारद्वाज, कविता गुप्ता ,विशाल दीक्षित और नवम शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed