फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Half century of potholes on the four km Kanwar route

Moradabad News: चार किमी कांवड़ मार्ग पर गड्ढों का अर्धशतक, उबड़ खाबड़ सड़क से लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Half century of potholes on the four km Kanwar route
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर चार किमी के अंदर 50 से अधिक गड्ढे हैं, जो वाहन चालकों को कभी भी मुसीबत में डाल सकते हैं। कई जगह की सड़क तो गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की खराब स्थिति से लोग काफी परेशान हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने इसके निर्माण के लिए कोई योजना नहीं बनाई है।

कांवड़ यात्रा का समय अब नजदीक आ गया है, लेकिन मार्गों की हालत बेहद खराब है। अगवानपुर के कांवड़ पथ कहे जाने वाले बाईपास मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। ओवरब्रिज से कर्बला तक चार किमी मार्ग पर 50 से अधिक गड्ढे हैं। समरवेली स्कूल, परी गार्डन, आरसीसी सड़क के पास, कृष्ण कॉलेज के सामने और कर्बला से निकलते और अगवानपुर में घुसते सड़क पर गहरे गड्ढे दिखाई देते हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भरने से कीचड़ हो गया है। इस वजह से कांवड़ मार्ग पर हादसे हो रहे हैं। कई बार तो गड्ढे की गहराई का पता नहीं लगने के कारण एक झटके में दो पहिया वाहन फिसल जाते हैं। कर्बला व समरवेली स्कूल के सामने चालकों को अपना वाहन रोककर सामने वाले वाहन को निकलने के लिए रास्ता देना पड़ता है। आरसीसी की सड़क बनाने के लिए पीडब्लूडी के जेई ने कांवड़ मार्ग खोदवा कर छोड़ दिया था। इसी मार्ग पर कई जगह सड़क पर बजरी फैल गई है। जगह-जगह सड़क उबड़ खाबड़ हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed