{"_id":"65cb70e96eb53cec5204cf29","slug":"haldwani-violence-moradabad-mp-said-when-pot-sin-fills-explodes-got-angry-after-seeing-bulldozer-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Violence: पाप का घड़ा भरता है तो ब्लास्ट हो जाता है, मुरादाबाद सांसद बोले- बुलडोजर देख फूटा था गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Violence: पाप का घड़ा भरता है तो ब्लास्ट हो जाता है, मुरादाबाद सांसद बोले- बुलडोजर देख फूटा था गुस्सा
Tue, 13 Feb 2024 07:09 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 13 Feb 2024 07:09 PM IST
सार
हल्द्वानी हिंसा को लेकर मुरादाबाद के सपा सांसद ने कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार मजार और मदरसों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। बुलडोजर को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा जिस कारण घटना हुई।
विज्ञापन
मुरादाबाद सांसद एसटी हसन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि हल्द्वानी में हिंसा अचानक नहीं हुई। उत्तराखंड में छह माह से सरकार के प्रति लोगों में रोष था। इसी कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आपस में बैठकर बातचीत होनी चाहिए।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. एसटी हसन ने कहा कि दंगा किसी के लिए अच्छा नहीं होता है। हालात को संभालने की जिम्मेदारी सिर्फ जनता की नहीं होती है। सरकार को भी कोशिश करनी चाहिए। अमन की चाभी इंसाफ के पास होती है। उत्तराखंड सरकार छह माह से पुराने मजार और मदरसों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन
धीरे-धीरे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। पाप का घड़ा जब भर जाता है तो फूट जाता है। बुलडोजर को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। अंग्रेज 1881 को रेलवे को लेकर आए थे। वहां दरगाह और मजार 200 साल पुरानी हैं। रेलवे ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
वहां रेलवे की माफियागिरी है। कुछ लोग वोट हासिल करने के लिए माहौल बिगाड़ते हैं। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 60 हजार की जनसंख्या है। इस मामले में लोगों के बीच बैठ कर बातचीत होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि शांति कायम रहे और कानून के हिसाब से अपनी बात रखी जाए।
कानून को भी सभी के साथ इंसाफ करना चाहिए। कानून इंसाफ करेगा तो लोगों को गलत राह पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पता चला है कि वहां सरकार पुलिस चौकी स्थापित करना चाहती है। आरोप लगाया कि उत्तराखंड सरकार मुसलमानों का दिल दुखा रही है।