फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Haldwani Bareilly Violence: Drone surveillance in Moradabad, police patrolling intensified at intersection

हल्द्वानी-बरेली में बवाल: मुरादाबाद में ड्रोन से निगरानी, चौराहे पर पुलिस गश्त तेज, उत्तराखंड बॉर्डर पर चेकिंग

Sat, 10 Feb 2024 10:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 10:58 AM IST
सार

बरेली और हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद मुरादाबाद में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड बॉर्डर पर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। बाजारों में पुलिस गश्त तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Haldwani Bareilly Violence: Drone surveillance in Moradabad, police patrolling intensified at intersection
मुरादाबाद में पुलिस की तैनाती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी और बरेली में हुए बवाल के बाद मुरादाबाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस ने कई जगहों पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों से पूछताछ भी की। धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती भी रही। इस दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी भी की जा रही है। उत्तराखंड सीमा से सटे क्षेत्रों में पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार से पुलिसकर्मी ठाकुरद्वारा और भगतपुर क्षेत्र में उत्तराखंड से आने और जाने वाले वाहनों और लोगों की तलाशी भी ले रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस टीमें निगरानी कर रही हैं। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में बवाल होने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके साथ ही उत्तराखंड की सीमा से सटे जिलों में अलर्ट जारी किया गया था।
विज्ञापन


मुरादाबाद और रामपुर में उत्तराखंड सीमा पर रात से लेकर सुबह और सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की चेकिंग की गई। उधर, बरेली में भी बवाल की आशंका को देखते हुए अफसरों को पहले ही लखनऊ से अलर्ट के संकेत मिल चुके थे। जिस कारण बृहस्पतिवार रात एसएसपी हेमराज मीना ने एसपी सिटी, एसपी देहात, सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फोर्स के साथ पैदल गश्त करने के निर्देश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जुमे को लेकर भी पुलिस के अलावा खुफिया तंत्र भी सक्रिय किया गया था। शुक्रवार दोपहर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसडीएम विनय कुमार और सीओ कोतवाली समीक्षा निंबाडिया फोर्स के साथ मुगलपुरा क्षेत्र में जामा मस्जिद चौराहे पर पहुंच गए थे। अफसरों ने पूरे क्षेत्र में फोर्स को साथ लेकर पैदल मार्च किया।

इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। उधर, सीओ कोतवाली अर्पित कपूर और थाना प्रभारी सिविल लाइंस अगवानपुर में फोर्स के साथ मौजूद रहे। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण पर रहे और अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते रहे। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट था।

धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरे जिले में पुलिस अलर्ट है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। जामा मस्जिद क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

उत्तराखंड सीमा पर तैनात भगतपुर पुलिस

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बृहस्पतिवार शाम हुए बवाल के बाद भगतपुर पुलिस ने बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को उत्तराखंड से आने और जाने वालों वाहनों की चेकिंग कर ही भेजा गया। सुबह से ही क्षेत्र में थाना प्रभारी टीम के साथ फ्लैग मार्च करते रहे। अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

उधर, शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रही। चौराहों पर भी पुलिस तैनात रही। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने कहा कि पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस टीमें निगरानी कर रही हैं।



भगतपुर थाने की चौकी नेपा उत्तराखंड सीमा पर यूपी की अंतिम चौकी है। काशीपुर अलीगढ़ मार्ग पर बनी इस चौकी के सामने से दोनों प्रदेशों में वाहनों का आवागमन रहता है। इस चौकी पर विशेष चौकसी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed