फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Haj 2023 Moradabad tops in Haj application and Lucknow second

Haj Yatra 2023: हज आवेदन में मुरादाबाद प्रदेश में अव्वल, लखनऊ दूसरे स्थान पर, जान लें बदली हुई अंतिम तारीख

Sat, 11 Mar 2023 05:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 11 Mar 2023 05:20 PM IST
सार

मुरादाबाद के 2367 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया। वहीं मंडल के अन्य जिलों की बात करें तो रामपुर से 1090, बिजनौर से 951, अमरोहा से 683, संभल से 665 लोगों ने हज पर जान के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
Haj 2023 Moradabad tops in Haj application and Lucknow second
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सबसे अधिक हज यात्री मुरादाबाद से जा सकते हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से आवेदन की पूर्व में घोषित तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जाने के बाद उसे बढ़ाकर 20 मार्च कर दी गई है, लेकिन अब तक प्राप्त आवेदनों में मुरादाबाद जिले से आवेदन करने वालों की संख्या प्रदेश में सबसे अधिक है।

विज्ञापन

हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज आवेदन के लिए दस मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी। शुक्रवार शाम इस तिथि के समाप्त होने के साथ ही आवेदन की तिथि बढ़ाकर अब 20 मार्च कर दी गई है। इसी के साथ अब तक जिलेवार हज आवेदन करने वालों की संख्या भी जारी की गई। इस सूची के मुताबिक, दस मार्च की शाम तक प्रदेश के सभी 75 जिलों से कुल 23887 लोगों ने हज पर जान के लिए आवेदन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक मुरादाबाद के 2367 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया। वहीं मंडल के अन्य जिलों की बात करें तो रामपुर से 1090, बिजनौर से 951, अमरोहा से 683, संभल से 665 लोगों ने हज पर जान के लिए आवेदन किया है। प्रदेश में दूसरे स्थान पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यहां से 1263 लोगों ने हज पर जाने के लिए आवेदन किया है। दूसरे मंडलों के आसपास के जिले भी मुरादाबाद से काफी पीछे हैं। मेरठ में 1005, अलीगढ़ से 487, बरेली से 909, गाजियाबाद से 598, कानपुर से 777, आगरा से 298 लोगों ने ही हज के लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन

हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज आवेदन की तिथि बढ़ाकर अब 20 मार्च कर दी गई है। अभी तक के आवेदन के मुताबिक प्रदेश में सबसे अधिक 2367 लोगों ने आवेदन मुरादाबाद से किया है। आवेदन की तारीख बढ़ने से हज यात्रियों की संख्या यहां और बढ़ेगी। उम्मीद है इस साल भी प्रदेश में सबसे अधिक हज यात्री मुरादाबाद से ही हज पर जाएंगे। -खुसरो फैसल राजा, मास्टर ट्रेनर हज कमेटी ऑफ इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed