फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   haiway jaam

पुलिस फेल्योर से हाईवे पर लगा जाम हिला लखनऊ-दिल्ली

Tue, 29 Nov 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 29 Nov 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस के पास पुख्ता सूचनाएं थीं कि शौकत के मर्डर के बाद तुर्क बिरादरी महबूब के खिलाफ सुलग रही है। शौकत का शव पहुंचने पर हाईवे पर बवाल की आशंका से अफसर अंजान नहीं थे। लेकिन इसके बाद भी पुलिस भीड़ को हाईवे पर आने से नहीं रोक सकी। जिसका खामियाजा भुगता हाईवे से गुजर रहे हजारों बेगुनाहों ने। 
विज्ञापन



पांच घंटे तक नेशनल हाईवे पर खौफ और अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस की नाकामी ने शौकत हत्याकांड को लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लोगों की जुबां पर ला दिया। हाईवे पर जोया से लेकर इधर मुरादाबाद तक और दूसरी ओर गढ़ तक वाहनों की कतारें लग गईं। पब्लिक पांच घंटे से भी अधिक वक्त तक इस जाम में बिललिाती रही। नेशनल हाईवे जाम हुआ तो तपिश दिल्ली से लेकर लखनऊ तक पहुंची। कई वीआईपी भी जाम में फंस गए तो कुछ वीआईपी ने अफसरों से हाल पूछा और बीच में ही कहीं रुक गए। बवाल के आसपास के इलाके में फंसे लोग खौफ से कांपते रहे।
विज्ञापन


वाहनों में तोड़फोड़ होता देख लोग सहम गए और फोन पर मदद की गुहार लगाते दिखे। उधर, लखनऊ से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे तमाम लोगों ने खतरे में सफर करने के बजाए मुरादाबाद में स्टे बेहतर समझा। जोया में हाईवे पर बवाल के बाद मुरादाबाद तक वाहनों की कतारें लगीं तो फैमिली के साथ निकले लोगों ने मुरादाबाद के होटलों में ही रात गुजारना को प्राथमिकता दी और यहीं रुक गए। हाईवे के पांच घंटे तक भीड़ के कब्जे में रहने पर लखनऊ में बैठे आला अफसरों ने भी फोन घनघनाने शुरू कर दिए। यदि पुलिस ने थोड़ी संजीदगी दिखाई होती तो भीड़ को हाईवे पर आने से रोका जा सकता था। लेकिन पुलिस ने एहतियाती कदम उठाने के साथ ही पब्लिक में विश्वास पैदा करने की भी कोई कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकबड़ा से डायवर्ट किया गया ट्रैफिक

मुरादाबाद। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने के बाद पुलिस ने पाकबड़ा से ट्रैफिक को कैलसा होते हुए अमरोहा को डायवर्ट किया। अमरोहा से जोया होते हुए वाहन दिल्ली को निकाले गए। जोया में बवाल संभल चौराहे हो रहा था। जोया से दिल्ली को लिंक करने वाले रोड पर वाहनों की आवाजाही बनी रही। करीब पचास किलोमीटर लंबे जाम में हजारों वाहन फंस गए तो देर शाम ट्रैफिक पुलिस ने पाकबड़ा से बागड़पुर काट से वाहनों को कैलसा रोड से अमरोहा की ओर भेजना शुरू किया। अमरोहा से आने वाले वाहनों को इसी रास्ते से मुरादाबाद की ओर भेजा गया।


मंडलभर से बुलाई गई फोर्स
मुरादाबाद। कैबिनेट मंत्री महबूब अली के खिलाफ लोगों ने बवाल किया तो अफसरों के होश उड़ गए। देखते ही देखते भड़की भीड़ ने वाहनों में तोड़ फोड़ कर दी। अमरोहा जिले के सभी थानों से फोर्स बुला ली गई। डीआईजी ओंकार सिंह ने मुरादाबाद, संभल, रामपुर और बिजनौर से पुलिस व पीएसी को मौके पर पहुंचने के आदेश दिए। जिसके बाद हाईवे को छावनी में तब्दील कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed