फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gym operator raped a girl, the accused wrote his name on the victim's body with a blade

Moradabad News: जिम संचालक ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी ने ब्लेड से पीड़िता के शरीर पर लिखा अपना नाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Gym operator raped a girl, the accused wrote his name on the victim's body with a blade
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले जिम संचालक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोप है कि आरोपी ने ब्लेड से युवती के शरीर पर अपना नाम भी लिख दिया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि बचपन में ही उसे मां बाप ने बुआ को दे दिया था। उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। युवती ने बताया कि उसकी बुआ की बेटी की शादी सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई है। एक दिन वह अपनी फुफेरी बहन की ससुराल गई थी। वहां बहन के जेठ ने युवती से कहा कि वह जिम चलाता है। उसने युवती को भी सलाह दी कि उसे भी एक्सरसाइज करनी चाहिए। वरना उसका वजन और बढ़ जाएगा। आठ फरवरी 2020 को आरोपी उसे अपने साथ जिम ले गया। वहां आरोपी ने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। तब आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह किसी को इसकी जानकारी न दे। अभी वह नाबालिग है।
विज्ञापन

जब बालिग हो जाएगी तो शादी कर लेगा। इसके बाद से आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। जिस कारण वह चुपचाप उत्पीड़न झेलती रही। एक जनवरी 2024 को आरोपी ने पीड़िता को सिविल लाइंस क्षेत्र में ही अपने एक दोस्त के घर बुला लिया। आरोपी ने यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के शरीर पर ब्लेड से अपना नाम भी लिख दिया। आरोपी ने उससे कहा कि अब वह बालिग हो गई है। कुछ दिन बाद ही शादी कर लेगा। कुछ दिन बाद पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इन्कार कर दिया है। पीड़िता ने अपनी बुआ और पापा से इस मामले की शिकायत की तो उन्होंने भी उसे घर से निकाल दिया है। इसके बाद से पीड़िता दर दर भटक रही है। उसके रहने खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। एसएसपी हेमराज मीना ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed