{"_id":"5ad158bce09729a963fec74150fb45c1","slug":"guy-run-car-on-highway-like-bollywood-style-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में दौड़ाई कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में दौड़ाई कार
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे सत्ता की हनक कहें या कुछ
विज्ञापन
और हाईवे पर शुक्रवार सुबह कार चालक युवक ने पुलिस का बैरियर उड़ा दिया।
पुलिस वालों ने घेराबंदी कर कार समेत दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस को
कार में मांस लदा होने की जानकारी मिली थी। उन्हें पकड़ने के लिए ही हाईवे
पर बेरियर लगाया था।
पुलिस ने एक युवक का चालान कर दिया। जबकि दबाव में आकर दूसरे युवक को छोड़ दिया गया।पुलिस ने कार सीज कर दी है। हाईवे पर सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कुछ लोग एक कार में मांस लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर हाईवे पर थाने के सामने नाकाबंदी कर दी और बेरियर लगा दिया।
कार सवार युवकों ने कार को रोकने के बजाए पुलिस के बैरियर को ही उड़ा दिया और पुलिस के जवानों को भी कुचलने का प्रयास कर दिया। हाईवे पर पुलिस कर्मियों में भगदड़ मच गई। बेकाबू होकर कार भीड़ की ओर जाने लगी और भीड़ में भगदड़ मच गई। पुलिस ने जैसे तैसे कार को अपने काबू में लिया और दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
काफी संख्या में लोग इक्कठा हो गये। सीओ हाईवे महेश कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। युवक डिडौली थाना क्षेत्र के गांव ढ़किया का निवासी वहिद पुत्र शहिद है। पुलिस ने कार को भी सीज किया है। कार खाली थी। दूसरे युवक के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नही है। मामले को लेकर तरह तरह की चर्चा दिन भर तैरती रही थी।