{"_id":"5a81f9c74f1c1ba1268b9f3f","slug":"guy-break-promise-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉमिस डे पर तोड़ा निकाह का वादा, हग डे पर पहुंचा हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉमिस डे पर तोड़ा निकाह का वादा, हग डे पर पहुंचा हवालात
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
Promise day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली 12वीं की छात्रा को निकाह के बहाने घर से जेवर-नगदी लेकर उसके ट्रैक्टर चालक प्रेमी ने प्रॉमिस डे पर घर से बुला लिया। इसके बाद छात्रा से जेवर-नगदी लेकर आरोपी भाग गया। इस मामले की शिकायत सोमवार (हग डे) को सिविल लाइन थाने में की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि कालोनी में रहने वाले ट्रैक्टर चालक से उसका तीन साल से अफेयर चल रहा था। आरोप है कि प्रेमी ने उससे प्रॉमिस डे पर निकाह का वादा कर मिलने के लिए बुलाया। छात्रा घर में रखे जेवर और 35 हजार की नगदी लेकर रविवार को पीली कोठी पहुंच गई। वहां प्रेमी मिला और छात्रा को जियारत के पास ले गया। वहां पर आरोपी ने छात्रा से जेवर और नगदी का बैग ले लिया। छात्रा से आरोपी रहने के लिए घर की व्यवस्था करने का बहाना कर वहां से भाग निकला।
इसके बाद प्रेमी वापस नहीं लौटा तो छात्रा परेशान हो गई। छात्रा ने प्रेमी को कॉल की तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उसने एक साथी के जरिए जानकारी की तो उसे पता चला कि प्रेमी तो घर पर है। इसके बाद छात्रा भी अपने घर पहुंच गई। उसने परिजनों को जानकारी दी, दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद भी उनके बीच समझौता नहीं हुआ। सोमवार को छात्रा ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। छात्रा और उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में जाकर शिकायत की है। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी आसिफ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।