फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Guru Parva celebrated with pomp, city kirtan taken out

Moradabad News: धूमधाम से मनाया गया गुरु पर्व, नगर कीर्तन निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Guru Parva celebrated with pomp, city kirtan taken out
मंडी धनौरा। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल थे। बाहर से आए अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब से लोगों को रोमांचित कर दिया। इस मौके पर दीवान साहिब को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था। रागी जत्थे ने सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन

गुरुपर्व पर बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इस मौके पर गुरुद्वारा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सेवा सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव जी ने पूरी दुनिया को मानवता व प्यार का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी। नगर कीर्तन गुरुद्वारे से शुरू होकर महादेव चुंगी, कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, गौरव अग्रवाल तिराहा, तिकोना स्कूल होते हुए बाईपास मार्ग से गुरुद्वारा पर ही समाप्त हुआ। मुरादाबाद व रामपुर से आए अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। महिलाएं झाड़ू से सड़क साफ कर रही थी। पंच प्यारे के रूप में सिख समुदाय के लोग परंपरागत वेशभूषा धारण किए हुए चल रहे थे। फूलों से सजी गाड़ी में गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान थे। पंजाब से आए फौजी बैंड के कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह रहे थे।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोगों ने दीवान साहिब के सामने अपनी हाजिरी लगाई। इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, हरजीत सिंह, मंजीत सिंह, सेवा सिंह, दुजेंद्र सिंह कोकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed