{"_id":"6748d8b59788b14ac10be504","slug":"gurleen-jhalak-and-ruchi-won-in-debate-competition-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-532143-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में गुरलीन, झलक और रुचि ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में गुरलीन, झलक और रुचि ने मारी बाजी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित कोठीवाल डेंटल कॉलेज में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें भावी डॉक्टरों ने अपनी प्रतिभाएं दिखाईं। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव के विषय पर हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी वाकपटुता का परिचय दिया।
विपिन जेटली ने निर्णायक की भूमिका में सभी छात्र-छात्राओं के व्याख्यानों को सराहा। निर्णायक डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि एकाकी जीवन में बसी निरसता व तनाव को कम करने का सबसे अच्छा उपचार हास्य है। एकल, युगल व समूह में लोकगीत की प्रस्तुति ने पूरे परिसर में अलग समा बांध दिया। प्रख्यात संगीतकार आदर्श भटनागर ने बतौर निर्णायक विजेताओं का चयन किया। कॉलेज के निदेशक डॉ. केके मिश्रा ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रस्तुति की सराहना की। प्राचार्य डॉ. स्वतंत्र अग्रवाल व प्रशासनिक अधिकारी संजय सिन्हा ने भी प्रस्तुतियों को सराहा।
हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में गुरलीन कौर पहले, झलक अग्रवाल दूसरे व रुचि मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। संगीत एकल में मयूख दत्ता ने पहला, तनुस्मिता पाठक ने दूसरा और अर्हना पुरबा सैकिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। संगीत समूह में हिल साइड मेलोडीज ग्रुप को पहला, द हर्मोनिजेर्स को दूसरा और इकोस ऑफ वृंदावन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। डॉ. मीनाक्षी, स्वपनिल टोमर, तंदूरी चाय, हारपीक चूरन, डॉ. चिराग गुप्ता, अलंकृता डेका, श्रेया चटर्जी और की स्कुत ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस मौके पर सीमा चौधरी, रवि मदान, यूपी सिंह, राजेंद्र पाटिल, चैत्रा, एलोरा मदान, रवि शंकर, संतोष कुमार, प्रियंका, समर्थ, रिना मित्तल, आशीष सिन्हा, नवीन मनुजार और रोमिल सिंघल समेत कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो