फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gun shot in moradabad

प्रवक्ता बेटे का बैग लूटने का विरोध करने पर व्यापारी को मारी गोली

Mon, 12 Feb 2018 02:22 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Feb 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
gun shot in moradabad
लूट के विरोध पर व्यापारी को गोली मारकर जख्मी किया - फोटो : net image
कुंदरकी में प्रवक्ता बेटे का बैग लूटने का विरोध करने पर चार नकाबपोश बदमाशों ने परचून व्यापारी को गोली मार दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। घायल व्यापारी को उपचार के लिए ले जाया गया। वारदात से व्यापारियों में दहशत है, पुलिस की दो टीमें लुटेराें की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

कुंदरकी के नूरूल्ला मोहल्ला निवासी परचून व्यापारी अखलाक अंसारी उर्फ छोटे का बेटा फहीम राजस्थान के अलवर में एक यूनिवर्सिटी में प्रवक्ता हैं। आठ दिन बाद उनकी शादी है। रविवार की तड़के चार बजे फहीम अलवर से लौटे। कुंदरकी हाईवे पर वह डींगपुर तिराहे पर बस से उतर गए । उसके पिता अखलाक अंसारी बेटे को लेने पहुंचे। डींगरपुर तिराहे से पिता-पुत्र पैदल अपने घर लौट रहे थे तो पैठ बाजार के मोड़ पर उनको चार नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया।
विज्ञापन


बदमाश भी पैदल थे। बदमाशों ने फहीम से हजारों रुपये की नगदी, कपड़े और अन्य सामान से भरा बैग छीनने की कोशिश की। प्रवक्ता और उनके पिता ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने अखलाक अंसारी को गोली मार दी। उनके सिर, चेहरे, सीने, कंधे और पीठ में छर्रे लगे हैं। गोली लगने पर अखलाक अंसारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ भागे तो बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल व्यापारी को तत्काल ही मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुंदरकी में व्यापारी को आबादी के बीच गोली मारने की घटना से व्यापारी वर्ग में रोष व्याप्त है। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर जाकर परिजनों से पूछताछ की और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है। कुंदरकी थाने में फहीम की ओर से चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का विरोध जताने पर गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed