{"_id":"660dbe1bb7518dd0fb067796","slug":"guard-dies-in-export-firm-in-milan-vihar-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-375334-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मिलन विहार में निर्यात फर्म में गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मिलन विहार में निर्यात फर्म में गार्ड की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के मिलन विहार स्थित निर्यात फर्म में तैनात गार्ड ऋषिपाल (41) की मौत हो गई। वह कुर्सी पर बैठते-बैठते नीचे गिर गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कैमरे की फुटेज खंगाली।
अमरोहा के अल्हदादपुर कलां निवासी ऋषिपाल मिलन विहार में हस्तशिल्प निर्यात फर्म में गार्ड था। बुधवार सुबह ऋषिपाल का शव फर्म में ही पड़ा मिला। इसकी जानकारी मिलने पर मझोला थानाध्यक्ष कमलेश कांत वर्मा मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। फुटेज में देखने में आया है कि रात के करीब एक बजे के दौरान गार्ड ऋषिपाल कुर्सी पर बैठे थे। कुर्सी पर बैठने के 10 मिनट के अंतराल में वह बैठे-बैठे ही अचानक गिर गए हैं। ऋषिपाल की निर्यात फर्म में रात के 11 बजे से सुबह 7 बजे तक ड्यूटी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।