फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Guard dies due to collision with DCM in Mundapande

Moradabad News: मूंढापांडे में डीसीएम की टक्कर से गार्ड की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Guard dies due to collision with DCM in Mundapande
मुरादाबाद। मुरादाबाद लखनऊ हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास डीसीएम ने साइकिल सवार गार्ड को टक्कर मार दी। हादसे में गार्ड की मौत हो गई।
विज्ञापन

मूंढापांडे के जगतपुर रामराय निवासी मुंशीलाल (70) बंद पड़े कृष्णा टेक्नोलॉजी कॉलेज में गार्ड थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे रात की ड्यूटी करने करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। दिल्ली की ओर से आ रही डीसीएम ने पीछे से साइकिल में टक्कर मारी दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मुंशीलाल को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। मुंशीराम के परिवार में पत्नी विद्या और सात बेटे और बेटियां हैं। इनमें से पांच की शादी हो चुकी है। एसओ दीपक मलिक ने बताया कि डीसीएम चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article