फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GST officers worked wearing black bands

Moradabad News: जीएसटी अफसरों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Wed, 12 Mar 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 12 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
GST officers worked wearing black bands
मुरादाबाद। नोएडा में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर की आत्महत्या के दूसरे दिन मंगलवार को जोन कार्यालय में अधिकारियों ने सामूहिक रूप से शोक व्यक्त किया। विभाग की मनमानी का विरोध करते हुए अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन

नोएडा में डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह की आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद मुरादाबाद के साथी अधिकारी परिजनों को ढाढ़स बधाने के लिए गए थे। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य कर अधिकारी संघ के आह्वान पर मुरादाबाद जोन कार्यालय में मंगलवार की सुबह 11 बजे शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि संजय सिंह एक कर्तव्य निष्ठ अधिकारी थे। उनकी पत्नी ने बयान दिया है कि विभागीय कार्यों के तनाव के चलते उन्होंने जान दी है। एमनेस्टी स्कीम में शासन की तरफ से अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों को शासन ने दंडित करने के निर्देश दिए हैं। इस कारण स्थानीय अधिकारी भी तनाव में हैं। सांकेतिक विरोध जताने के लिए अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर दिनभर काम किया। होली के बाद स्थानीय अधिकारी इस बारे में निर्णय लेंगे। इधर जीएसटी की टीमें छापा मारने के लिए गैर जिलों में भेजी गईं। अधिकारियों ने छापा भी मारा है, लेकिन काली पट्टी बांधे हुए थे। अवकाश के दिनों में कार्यालय खोलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। होली त्योहार के बाद अधिकारी बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। प्रार्थना सभा में अपर आयुक्त ग्रेड -एक आरएस द्विवेदी, ग्रेड-दो आरए सेठ, संयुक्त आयुक्त मोहित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed