फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GST ka fayda nahi mil raha

जीएसटी की दरें घटनें के बाद भी ग्राहकों को नहीं मिल रहा लाभ

Mon, 20 Nov 2017 12:58 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
GST ka fayda nahi mil raha
GST - फोटो : अमर उजाला
 जीएसटी काउंसिल द्वारा करीब 200 वस्तुओं पर जीएसटी की दर कम किए जाने के बाद भी ग्राहकों को कटौती का लाभ नहीं मिल रहा है। दस दिन पहले ही जीएसटी काउंसिल की बैठक में करीब दौ सौ वस्तुओं जिन पर 28 प्रतिशत जीएसटी था उसे घटा कर 18 प्रतिशत कर दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक ग्राहकों को अट्ठाइस प्रतिशत वाले एमआरपी पर ही वस्तुएं मिल रही हैं। ऐसे में ग्राहकों को जीएसटी की घटी दरों का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने 28 प्रतिशत वाले एमआरपी पर माल मंगवाया था। अब उस एमआरपी को कम कर माल बेचने में नुकसान है।
विज्ञापन


जब तक पुराना स्टाक समाप्त नहीं हो जाता तब तक कम कीमतों पर माल बेचना व्यापारियों के लिए संभव नहीं है। वहीं इस संबंध में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर हर्ष वर्धन ने बताया कि शीघ्र ही एमआरपी बदलने के संबंध में आदेश जारी हो सकता है। आदेश जारी होते ही दुकानदारों को एमआरपी में 18 प्रतिशत जीएसटी ही शामिल कर ग्राहकों को माल बेचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed