फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   groom ran in his wedding

बारात से पहले ही अपने घर से गायब हो गया दूल्हा

Fri, 23 Sep 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
groom ran in his wedding
दुल्हा दुल्‍हन
फिल्म शुद्घ देसी रोमांस की कहानी कौन भूला होगा, जिसमें शादी के समय कभी दूल्हा गायब हो जाता है, कभी दुल्हन और कभी दोनों। लेकिन ये कहानी बस फिल्म तक ही सीमित नहीं है। कुंदरकी के गांव में भी ऐसी कहानी देखने को मिली।
विज्ञापन


दूल्हा पक्ष में उस समय खलबली मच गई जब वह बारात रवानगी से पहले ही शाम को गायब हो गया। कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक युवती की बारात आनी थी। परिजनों ने शादी से सम्बंधित सभी तैयारियां कर लीं थीं। बारात के स्वागत को लड़की पक्ष वाले आंखे बिछाए बैठे थे।
विज्ञापन


पकवान, उपहार सब सज चुका था। दोनों घरों मेें खुशियां और तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन शाम को लड़के के परिजनों को पता चला कि दूल्हा गायब है। बारात क्योंकि एक गांव में ही एक घर से दूसरे घर जानी थी सो बात को फैलते देर भी न लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खबर से जहां दूल्हा पक्ष के लोगों के होश फाख्ता हो गए। वहीं दुल्हन के परिवार में भी शोर मच गया। दुल्हन शादी का जोड़ा पहनने की तैयारियां कर रही थी। लेकिन खबर सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

देर शाम तक युवक की तालाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। युवती पक्ष ने इस मामले में कुंदरकी पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस की टीम गांव पहुंची और मामले की जानकारी युवक के परिजनों से ली है।

दूल्हे के परिजनों ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस को भी पूरे मामले के बारे में बताया है। आश्वासन दिया गया है कि गुरुवार तक दुल्हे को ढूंढकर उसका निकाह करा दिया जाएगा। उधर ग्रामीणों में चर्चा इस बात कि हो रही है कि आखिर बारात से एन पहले दूल्हा गायब क्यों हो गया। 

थाने में बोला प्रेमी जोड़ा - निकाह कुबूल है


एक साल से प्रेम संबंध में जल रहे एक जोड़े को आखिरकार साथ रहने का कानूनन अधिकार मिल गया। एक पक्ष के परिजनों की असहमति के बावजूद थाने में दोनों का निकाह कराया गया। मामला कुंदरकी क्षेत्र का है। 

कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक युवती के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर वालों को इसकी भनक लगी तो लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी। दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया। युवक युवती से बातचीत के दौरान खुलासा हुआ कि दोनों प्यार करते हैं और साथ रहना चाहते हैं।

दोनों ने समस्या के स्थायी समाधान की बात कही। तो लड़की के परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए। लेकिन युवक के परिजन आना कानी करने लगे। जब दोनों के बालिग होने की बात कहते हुए पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भय दिखाया तो उनमें खलबली मच गई। आपस में सलाह मशविरा किया। 

मंगलवार की देर रात युवक-युवती के परिजन राजी हुए। रात में ही इमाम को बुलाकर निकाह पढ़वाया गया। थाने से ही दुल्हन बनकर युवती अपनी ससुराल के लिए रुख्सत हुई। थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि आपस में ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों सजातीय थे। शांतिपूर्ण तरीके से पूरा निकाह पुलिस की मौजूदगी में संपन्न कराया गया है। 

बॉल ने कराया बवाल, पुलिस की मौजूदगी में हुआ निकाह

सुरजननगर में बारात में आए मेहमानों को क्रिकेट की गेंद लगने पर दो गुटोें में संघर्ष हो गया। इसमें लड़की का पिता घायल हो गया। इससे बारात में अफरातफरी मच गई। पुलिस की मौजूदगी में निकाह कराकर लड़की को विदा किया गया। 

 सुरजननगर निवासी मोहम्मद अली की पुत्री की बारात बुधवार को गांव से ही आई थी। घर के बाहर मोहल्ले के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। तभी मोहम्मद अली के घर शादी का भात देने आए रिश्तेदारों के परिवार के युवक क्रिकेट मैच देखने लगे। इस दौरान गेंद मेहमान को लग गई। इस पर वहां विवाद हो गया। बीच बचाव के लिए मोहम्मद अली मौके पर पहुंचे।


उन्होंने अपने मेहमानों का पक्ष लिया। तभी मोहल्ले के लोगों ने घेरकर उन्हें पीटकर घायल कर दिया। जानकारी पर सुरजननगर चौकी पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में निकाह कराकर लड़की को विदा कराया। बाद में पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed