फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Groom did objectionable act by carrying bride in his lap

जयमाला की स्टेज पर दूल्हे की शर्मनाक हरकत: दुल्हन को गोद में उठाकर किया कुछ ऐसा, युवती ने शादी से किया इनकार

Wed, 13 Mar 2024 11:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, असमोली (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, असमोली (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Mar 2024 11:37 PM IST
सार

मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन देर रात तक दुल्हन शादी करने से इनकार करती रही। दुल्हन को काफी समझाया गया और दूल्हा ने भी माफी मांगी लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई।

विज्ञापन
Groom did objectionable act by carrying bride in his lap
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल के असमोली में जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के साथ आपत्तिजनक हरकत की तो दुल्हन खफा हो गई और फेरे लेने से इनकार कर दिया। यह जानकारी जब दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों को हुई तो होश उड़ गए। मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन देर रात तक दुल्हन शादी करने से इनकार करती रही। हालांकि दूल्हा ने हरकत के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी। 

विज्ञापन

इसके बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी की बरात थाना क्षेत्र के दूसरे गांव से बुधवार की दोपहर पहुंची थी। दुल्हन पक्ष ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया और भोजन कराया। शाम के समय जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दूल्हा ने दुल्हन को गोद में उठाकर आपत्तिजनक हरकत कर दी। इससे दुल्हन खफा हो गई और स्टेज से उतरकर चली गई। दुल्हन ने दूल्हा की इस हरकत से नाराज होकर फेरे लेने से इनकार कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया और दूल्हा ने भी माफी मांगी लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई।

विज्ञापन

मामला बढ़ा तो थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस के अलावा घराती और बराती भी दुल्हन को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन 11 बजे तक दुल्हन फेरे लेने के लिए राजी नहीं हुई। थाना प्रभारी पूनम राठी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की है। सहमति नहीं बन पा रही है। दुल्हन शादी करने से इनकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed