{"_id":"5bf4ac5cbdec22696f009d85","slug":"groom-broken-marriage-car-was-not-found-in-dowry-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के दिन खुली दूल्हे की पोल, सामने आया वो सच, जानकर सदमे में दुल्हन और परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दिन खुली दूल्हे की पोल, सामने आया वो सच, जानकर सदमे में दुल्हन और परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद में दहेज में कार न मिलने पर एक युवती की बारात उसके दरवाजे से लौट गई। इससे पहले वहां पर जबरदस्त हंगामा हुआ। वर पक्ष पर मारपीट और लूटपाट का भी आरोप है। मामला चौकी से लेकर मझोला थाने तक पहुंचा लेकिन वहां भी समझौता नहीं हुआ।
बारात वापस लौट गई। मामले की शिकायत मिलने पर एसएसपी ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मझोला के जयंतीपुर में रहने वाली महिला ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी पीएसी तिराहे के पास रहने वाले एक युवक से की थी।
युवक एक दरोगा की कार चलाता है। महिला ने बताया कि लगन व गोदभराई के कार्यक्रम में करीब पांच लाख रुपये खर्च हो गए थे। सोमवार को बारात दरवाजे पर आ गई। इस दौरान लड़के पक्ष ने स्विफ्ट डिजायर कार की मांग रख दी।
विज्ञापन
उन्होंने कार दे पाने में असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। उन्हें मनाने की कोशिश की गई लेकिन नहीं माने। युवती के पिता ने दूल्हे के पैर पकडे़ तो उसने ठोकर मार दी।

आरोप है कि दूल्हे के साथ शादी में आए दरोगा ने भी युवती के पिता को धमकी दी। युवती की मां के गले से सोने की चेन लूट ली और उनको भी पीटा। सूचना पर जयंतीपुर चौकी पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई, लेकिन वहां पर समझौता नहीं हुआ।
देर रात को मझोला थाने में भी दोनों पक्ष पहुंचे लेकिन वहां भी दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात भी वापस लौट गई। मझोला पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मंगलवार को एसएसपी से शिकायत की गई।
मेहंदी लगे हाथ युवती ने एसएसपी को दिखाए और इंसाफ की मांग की। एसएसपी जे रविन्दर गौड ने इस मामले में मझोला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। देर शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

दरोगा ने दी गोली मारने की धमकी
युवती की मां ने बताया कि युवक जिस दरोगा की कार चलाता है। वह दरोगा भी सिविल लाइन क्षेत्र में ही रहता है। शादी से इंकार करने पर उसने मदद के बजाय आरोपियों का साथ दिया। युवती के परिवार वालों से मारपीट की और रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी दी, दरोगा के दबाव में जयंतीपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी दरोगा के खिलाफ भी एसएसपी ने जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।