फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gram Panchayat buildings lying incomplete will be built with the money of MNREGA

कम धन वाली 15 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण का रास्ता साफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat buildings lying incomplete will be built with the money of MNREGA
मुरादाबाद। खाली खजाने के कारण अधर में लटके जिले की 15 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन निर्माण को मनरेगा का सहारा मिला है। इन पंचायत भवनों के निर्माण मेें व्यय होने वाली धनराशि का 80 फीसदी खर्च मनरेगा की मद से किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने पंचायत भवनों का निर्माण कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जिले की 641 ग्राम पंचायतों में 61 ग्राम पंचायतें नयी बनी हैं। कई छोटी अथवा नयी बनी ग्राम पंचायतों में ग्राम निधि की धनराशि काफी कम आई है। खजाना खाली होने के कारण उन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। जिन ग्राम पंचायतों में पर्याप्त धनराशि होती थी वहां पहले श्रमांश के रूप में मनरेगा से 20 फीसदी धनराशि खर्च की जाती थी। कुछ में अधिकतम 40 फीसदी धनराशि तक खर्च की जा रही थी। 15 ग्राम पंचायतें ऐसी थीं जहां पंचायत भवन का निर्माण कार्य धनाभाव के कारण अधर में लटका था। इनमें से अधिकांश ग्राम पंचायतें नई हैं। लिहाजा उनमें ग्राम निधि की धनराशि काफी कम थी। इस संबंध में डीपीआरओ मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिख कर मनरेगा से सामग्री अंश की धनराशि की मांग की। डीएम से अनुमति के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने 15 ग्राम पंचायतों में 80 फीसदी तक धनराशि खर्च किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसी के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

000
ब्लाक ग्राम पंचायत कुल लागत मनरेगा अंश प्रतिशत
मूंढापांडे रुस्तमपुर 15.53 लाख 80 प्रतिशत
छजलैट शाहपुर 15.53 लाख 80 प्रतिशत
बिलारी सैफपुर जगना 15.53 लाख 80 प्रतिशत
छजलैट पचोकरा खानपुर 15.53 लाख 80 प्रतिशत
छजलैट अलीपुरा कुई 15.53 लाख 80 प्रतिशत
छजलैट नसीरपुर 15.53 लाख 80 प्रतिशत
डिलारी गुतावली मझोली 15.53 लाख 80 प्रतिशत
डिलारी अलियाबाद 15.53 लाख 60 प्रतिशत
डिलारी बूढनपुर 15.53 लाख 80 प्रतिशत
डिलारी फरीदपुर हाजी 15.53 लाख 80 प्रतिशत
डिलारी नहटौरा 15.53 लाख 80 प्रतिशत
कुंदरकी रूपपुर 15.53 लाख 80 प्रतिशत
मुरादाबाद हटहट 15.53 लाख 80 प्रतिशत
मूंढापांडे हिरनखेड़ा 15.53 लाख 80 प्रतिशत
ठाकुरद्वारा रानीनागल 15.53 लाख 80 प्रतिशत
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed