फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Graduate even semester exams stuck waiting for government orders

Moradabad News: शासन के आदेश के इंतजार में अटकीं स्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Graduate even semester exams stuck waiting for government orders
मुरादाबाद। स्नातक सम सेमेस्टर के विद्यार्थी परीक्षाओं का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन परीक्षाएं बरेली या मुरादाबाद काैन सा विश्वविद्यालय कराएगा, इस पर असमंजस बना हुआ है। दोनों ही विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारियां पूरी होने का दावा कर रहे हैं। विवि अधिकारियों का कहना है कि शासन का आदेश मिलते ही परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में 372 कॉलेज संचालित हैं। यहां पर स्नातक सम सेमेस्टर में करीब एक लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। पिछले एक महीने से विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म का इंतजार कर रहे हैं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने फरवरी माह में दावा किया था कि 15 मार्च तक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम के बाद सम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार या बुधवार से परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। वहीं गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से भी सम समेस्टर की परीक्षाओं की तैयारियों की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक दोनों ही विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्राचार्यों का कहना है कि असमंजस की वजह से विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। प्रतिदिन दस से 15 विद्यार्थी परीक्षाओं के संबंध में पूछताछ करने के लिए आते हैं, पर हमें भी जानकारी नहीं होने की वजह से विद्यार्थियों को कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

तीन अप्रैल से शुरू हो रही हैं परीक्षाएं
कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं तीन अप्रैल से शुरू हो रही हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार बीएसएसी कृषि की विषम सेमेस्टर बैक पेपर की परीक्षा एक मई तक चलेगी। बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 26 अप्रैल से 19 मई तक आयोजित की जाएंगी।


वर्जन...
शासन के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा संबंधी जो भी निर्देश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा।
प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद
------------

मंगलवार को बीबीए का परीक्षा परिणाम आ सकता है। स्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के संबंध में शासन से जब भी निर्देश मिलेंगे, उसके तुरंत बाद परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो, इसी वजह से शासन के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

संजीव सिंह, कुलसचिव, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed