फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Govindpuram Housing Scheme launched, registration of plots begins

Moradabad News: गोविंदपुरम आवास योजना लॉन्च, भूखंडों का पंजीकरण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Govindpuram Housing Scheme launched, registration of plots begins
मुरादाबाद। एमडीए ने बुधवार को बहुप्रतीक्षित 580 करोड़ की लागत वाली गोविंदपुरम आवास योजना फेज-01 को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही इस योजना के 477 भूखंडों की के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है, जो 20 मार्च तक चलेगा। यह योजना ग्राम मनोहरपुर एवं मंगूपुरा क्षेत्र की लगभग 67 एकड़ (271552 वर्ग मीटर) भूमि पर विकसित की जा रही है। इसमें आवासीय भूखंडो की दर 42 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रखी गई है।
विज्ञापन

गोविंदपुरम योजना में टाइप-ई 112.50 वर्ग मीटर वाले 91 भूखंड, टाइप-डी के 162.00 वर्ग मीटर वाले 241, टाइप सी के 200 वर्ग मीटर वाले 76 , टाइप बी के 288 वर्ग मीटर वाले 44 और टाइप-ए के 450 वर्ग मीटर वाले 25 भूखंड समेत कुल 477 आवासीय भूखंड हैं। इसमें 15 भूखंड मिश्रित भू-उपयोग केव व्यवसायिक भू-प्रयोग के 32 भूखंड है। भूखंडों की अनुमानित कुल लागत श्रेणी के अनुसार लगभग 47 लाख से 1.89 करोड़ के बीच है। नियमानुसार अन्य शुल्क देने होंगे। इसका मुख्य आकर्षण योजना के मध्य स्थित 18 हजार वर्ग मीटर का सेंट्रल पार्क है। पार्क को रेडियो खगोलशास्त्री गोविंद स्वरूप से सम्मान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पार्क के रूप में विकसित किया जाना है। उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि पंजीकरण की तिथि 18 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक है।
विज्ञापन

भूखंडों के लिए जनहित पोर्टल- https://janhit.upda.in व एमडीए वेबसाइट www.mdamoradabad.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है, पंजीकरण राशि के साथ 1500 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के लोगों को भूखंड की कीमत का 10 व आरक्षित श्रेणी के लोगों का पांच प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed