फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Government should share information about the Eighth Pay Commission

Moradabad News: आठवें वेतन आयोग की जानकारियों को साझा करे सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Government should share information about the Eighth Pay Commission
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद की मासिक बैठक में आठवें वेतन आयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। कोषागार कार्यालय परिसर में स्थित पेंशनर्स कक्ष में हुई बैठक का शुभारंभ परिषद के सचिव यश कुमार त्यागी ने किया। अध्यक्षता कर रहे प्रेमप्रकाश सक्सेना ने कहा कि केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग के गठन से संबंधित कोई जानकारी नहीं साझा कर रहा है जो चिंता का विषय है। उन्होंने परिषद के माध्यम से मांग की कि आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को क्या लाभ मिलेंगे सरकार यह स्पष्ट करे।
विज्ञापन

परिषद के सचिव यश कुमार त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने बजट में पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के मूलभूत सुविधाओं व लाभों से वंचित रखा है इसे पेंशनर्स परिषद सहन नहीं करेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इसपर गंभीरता से विचार किया जाए और पेंशनर्स के हितों की सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन

परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा को बैठक से लगातार अनुपस्थित रहने और राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस के कार्यक्रम में शामिल न होने पर सर्वसम्मति से उनके पद से हटा दिया गया और प्रक्रिया के तहत पद भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में जनवरी माह में जन्मे राम प्रसाद सिंह, कल्लू सिंह, राम चंद्र, राम भरोसे, नेत्रपाल सिंह, ब्रहमानंद को बधाई दी गई और सदस्य हरिराज सिंह त्यागी को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश सक्सेना ने की और संचालन यश कुमार त्यागी ने किया। इस मौके पर दिनेश कुमार शर्मा, पीएस गिल, आशा रनी, मालती देवी, प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार सक्सेना, हरीश चंद्र, इंद्र कुमार, नरेश चंद्र, सरदार सिंह, महिपत सिंह, रामगोपाल, सीपी सक्सेना, रामचंद्र, बाल किशन, कुशन पाल समेत कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed