फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Government is troubled by the power of farmers: Gaurav Tikait

किसानों की ताकत से परेशान है सरकार: गौरव टिकैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Government is troubled by the power of farmers: Gaurav Tikait
मुरादाबाद के कांठ में रोड शो के दौरान लोगों का आभार जताते गौरव टिकैत। संवाद - फोटो : KANTH
भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की ताकत से परेशान है। उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर चले किसान आंदोलन को किसानों की सबसे बड़ी जीत बताया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान किसानों और पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को कांठ पहुंचे भाकियू युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत का उमरी कलां, मुख्त्यारपुर नवादा में स्वागत किया गया। इसके बाद भाकियू ने नगर में रोड शो निकाला। इस दौरान गौरव टिकैत ने लोगों का आभार व्यक्त कर अभिवादन किया। इसके बाद वह रोड शो करते हुए नगर के पट्टीवाला स्थित सामुदायिक बरात घर पहुंचे। यहां उन्होंने किसान आंदोलन को सफल बनाने वाले किसानों, भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही पत्रकारों को सम्मानित किया। गौरव टिकैत ने अपने संबोधन में कहा कि भाकियू अराजनैतिक है और वह किसी भी राजनैतिक संगठन के साथ नहीं है। उन्होंने कृषि को देश की परंपरा बताया और इसे मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन करके किसानों ने अपनी जमीनों को बचाया है। यह किसानों की एकता और विश्वास का परिणाम है कि सरकार उनकी मांगों को मानने के लिए तैयार हो गई। सरकार का एक उद्देश्य है कि बच्चों को शिक्षा से दूर करो और किसानों को कृषि से। भारत कृषि प्रधान देश है और खेती किसानों की शान है। उनसे यह हक कोई नहीं छीन सकता। अंत में गौरव टिकैत ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के फार्मूले को अपनाने की अपील किसानों से की। अध्यक्षता प्रदेश महासचिव डॉ. नौ सिंह और संचालन जिला महासचिव धनेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव, प्रदेश महासचिव डॉ. नौ सिंह, प्रदेश सचिव डॉ. चरन सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार, वरिष्ठ किसान नेता चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष बिजनौर कुलदीप कुमार, युवा जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रदेश मंत्री अजय बाबू गंगवार, महिला जिलाध्यक्ष रामपुर मधबाला, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र विश्नोई जीतू आदि सहित बड़ी संख्या में भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर और गुरुद्वारे में गौरव टिकैत ने टेका माथा
किसान आंदोलन खत्म होने के बाद पहली बार कांठ पहुंचे भाकियू युवा के राष्ट्रीय गौरव टिकैत ने श्री विश्नोई मंदिर और गुरुद्वारा साहेब पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने किसानों की एकता ऐसे ही बने रहे इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। इस मौके पर हाजी मोहम्मद इमरान, रामकला सिंह, जिला मंत्री नवनीत विश्नोई, नगराध्यक्ष कुलवीर सिंह, चौधरी वीर सिंह ढाका आदि भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
भाकियू नेताओं ने गौरव टिकैत को भेंट की श्री राम की मूर्ति
गुरुवार को कांठ में आयोजित किए गए भाकियू के किसान सम्मान समारोह के दौरान भाकियू की कांठ तहसील इकाई ने युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत को भगवान श्रीराम दरबार की प्रतिमा भेंट की। इस मौके पर जय श्री राम के जयकारे भी लगाए गए। दिल्ली किसान आंदोलन के साथ ही लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों की आत्म शांति के लिए समारोह में दो मिनट का मौन धारण किया गया।

रोड शो पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
भाकियू के रोड शो का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रोड शो थाना चौराहा से प्रारंभ होकर मुख्य हाईवे से होते हुए मुख्य बाजार, न्यादर चौराहा, उपदेश चौराहा, घोसीपुरा, सैनी धर्मशाला होते हुए सामुदायिक बारात घर पट्टीवाला पहुंचा। इस मौके पर भाकियू संख्या में भाकियू पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं ने भाग लिया और जय जवान जय किसान के जमकर नारे लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed