फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Government is harassing Congress leaders: Ajay Rai

कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न कर रही सरकार : अजय राय

Tue, 29 Oct 2024 03:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 29 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Government is harassing Congress leaders: Ajay Rai
मुरादाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री संजीव बालियान के दबाव में संभल के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा को जेल भेजा गया। जेल में उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। पार्टी के नेता से जेल में मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को मीडिया के सामने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

पार्टी के जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि संभल के जिलाध्यक्ष को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया। जेल में उन्हें सही ढंग से भोजन नहीं दिया जा रहा है। उनका उत्पीड़न हो रहा है। अदालत ने विजय के मुकदमे को खारिज कर दिया था, लेकिन उनके खिलाफ एक और फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के अयोध्या के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव और आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मेरठ में शेरबाज पठान को बंद किया गया। तीनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मिलने वह गए थे। उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े संजय निषाद ने आरोप लगाया कि मझंवा में टिकट बेचा गया है। प्रदेश में इंडिया गठबंधन सभी नौ सीटें जीतेगा। पत्रकार वार्ता में सुधीर पाठक, आलोक दुबे, अनुभव मल्होत्रा, रिजवान कुरैशी, विजय शर्मा के परिजन माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की जेल में संभल जिलाध्यक्ष से मुलाकात को लेकर काफी विवाद हुआ। शनिवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की ओर से मुलाकात के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया गया था। पहले जेल अधीक्षक ने अनुमति दी, लेकिन बाद में इन्कार कर दिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि जेल अधीक्षक के इनकार करने के बाद वह सोमवार को सामान्य नागरिक के तौर पर मुलाकात करने के लिए लाइन में लगे थे। अंत में पता चला कि जेल प्रशासन ने अजय नाम को ही कंप्यूटर में लॉक कर दिया है। परेशान होकर उन्होंने एडीएम सिटी ज्योति सिंह से मुलाकात की। एडीएम सिटी ने जेल अधिकारियों से भी पूछताछ की। इसके बाद जेल अधीक्षक ने तीन लोगों को मुलाकात के लिए इजाजत दी। फिर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, असलम खुर्शीद और पूर्व विधायक संजय कपूर मुलाकात करने पहुंचे। तीनों नेताओं ने 15 मिनट तक विजय शर्मा से मुलाकात की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लखनऊ में मोहित पांडेय की पुलिस हिरासत में हत्या की गई। इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर हत्या का केस दर्ज हो और प्रदेश सरकार मोहित के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा दे। वहीं कानपुर में महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म किया गया। डीएम कंपाउंड में एक महिला की हत्या कर शव दबाया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। बहराइच में भाजपा विधायक ने सुनियोजित ढंग से दंगा करवाया। अपने ही लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed