फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   government inter college first in district hockey

जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज विजयी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
government inter college first in district hockey
मुरादाबाद। बालिका एवं बालिका वर्ग की जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ। पारकर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में एसएस इंटर कॉलेज, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, हैबिट मुस्लिम इंटर कॉलेज की अंडर-14 और अंडर-19 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पारकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर एसके नेथन, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुनीता डी. सिंह और एसएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि कुमार ने किया। सेमी फाइनल मैच में पारकर इंटर कॉलेज ने एसएस इंटर कॉलेज को 2-0 से हराया। जबकि फाइनल के रोमांचकारी मुकाबले में राजकीय इंटर कॉलेज ने पारकर इंटर कॉलेज को 2-0 से मात दी और विजेता बना। वहीं बालिका वर्ग में मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम को कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं मिला। इसके चलते टीम को विजेता घोषित किया गया। चयनकर्ता वीर सिंह, निशित बी दास, कुमारी रेखा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जनपदीय टीम का चयन किया। इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव जीवन सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर, क्लेरिस सिंह, हॉकी प्रशिक्षक मंसूर इकबाल,शमशाद हुसैन, सोनिया आदि मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका रोमानियल सिंह तथा मनीष मसीह ने निभाई।
विज्ञापन

बालक वर्ग की जनपदीय टीम में राजकीय इंटर कॉलेज के जतिन दिवाकर, वंश, सचिन, मोहम्मद बिलाल, ईशान दिवाकर और पारक इंटर कॉलेज के नकुल सिंह गोयल, अक्ष दयाल, सिमर सिंह, स्वयं श्रीवास्तव, अलामीन, ओम, शिवा, कौशल, विशु प्रजापति व हैबिट मुस्लिम कॉलेज के शिवांश चुने गए। जबकि बालिका वर्ग की टीम में मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की सानिया सलीम, फलक, मीनाक्षी चौधरी, ओबिया, साक्षी, मानसी, रिशु, निक्की सिंह, निशा, पूजा गर्ग, वसुंधरा, पायल, विद्या, भारती, दिव्यांशी और साक्षी कश्यप का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed