{"_id":"5841cca34f1c1b0d1ede8a4c","slug":"government-doctor-duty-for-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"माेदी रैलीः प्राइवेट पर नहीं एतबार, सरकारी होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माेदी रैलीः प्राइवेट पर नहीं एतबार, सरकारी होंगे जिम्मेदार
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sat, 03 Dec 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
माेदी रैली में रहेंगे सरकारी डाक्टर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भले ही मरीज सरकारी अस्पतालों पर इलाज कराने से कतराता हो और प्राइवेट अस्पतालों पर भरोसा जताता हो, लेकिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे एसपीजी ने सरकारी डाक्टरों पर ही एतबार जताया है। पीएम मोदी की रैली के दौरान आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्राइवेट डाक्टरों की सेवाएं नहीं ली जाएगी। सेफ हाउस, हेलीपैड, सभा स्थल पर सरकारी डाक्टर मौजूद रहेंगे। रामपुर, बिजनौर और अमरोहा के सरकारी अस्पतालों से डाक्टर बुलाए गए हैं।
परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नया मुरादाबाद जनसभा करेंगे। प्रशासन के स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के भी इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए सरकारी डाक्टरों की टीम लगाई गई है। ये टीमें प्रधानमंत्री की फ्लीट, सेफ हाउस, सभा स्थल पर मौजूद रहेगी।
डाक्टरों की चार टीमें बनाई गई है। इन टीमों रामपुर, बिजनौर, अमरोहा के भी डाक्टर भी शामिल हैं। दो टीमें रामपुर और बिजनौर की होंगी। इन टीमों में प्राइवेट डाक्टरों को शामिल नहीं किया गया। शनिवार को टीम में शामिल डाक्टरों के फोटो आईडी जारी कर दिया गया है। सीएमओ डा. संजीव यादव ने बताया कि इमरजेंसी सेवाओं के लिए सेहत महकमे की तैयारी पूरी है। डाक्टरों की टीमें बनाई गई हैं। जो अलग-अलग जगहों पर मौजूद रहेगी। एंबुलेंस, ब्लड, ब्लड डोनर, लाइफ सेविंग ड्रग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
यहां बना सेफ हाउस
- सभा स्थल
- टीएमयू
- साईं हास्पिटल
- जिला अस्पताल
यहां रहेगी डाक्टरों की टीमें
- सभा स्थल
- हेलीपैड
- सेफ हाउस
- फ्लीट
- एडवांस लाइफ सपोर्टिंग एंबुलेंस
हर टीम सात स्पेशलिस्ट डाक्टर
मुरादाबाद। पीएम मोदी की जनसभा के दौरान डाक्टरों की चार टीमें रहेंगी। इन टीमों सात-सात स्पेशलिस्ट डाक्टर होंगे। इसमें कार्डियोलाजिस्ट, सर्जन, फिजिशियन, एनेथेटिक्स, आर्थों सर्जन, ईएनटी आदि शामिल है। इसके अलावा हर टीम के साथ फार्मेसिस्ट और वार्ड ब्वाय भी होंगे। सभा स्थल, सेफ हाउस, हेलीपैड पर तीस से अधिक सरकारी डाक्टर मौजूद रहेंगे।
गाजियाबाद से आई एडवांस लाइफ सपोर्टिंग एंबुलेंस
मुरादाबाद। पीएम मोदी के लिए शुक्रवार को गाजियाबाद से एडवांस लाइफ सपोर्टिंग एंबुलेंस मंगाई गई। ये एंबुलेंस अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से लैस है। इसमें डिफ्रिबिलेटर, पल्स आक्सीजन मीटर, ईसीजी जैसी सुविधा मौजूद रहेगी।
दिल्ली से आई मेडिसिन की लिस्ट
मुरादाबाद। आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिल्ली से दवाओं की लिस्ट भेजी गई है। इसमें करीब बीस से पचीस लाइफ सेविंग ड्रग शामिल है। एडवांस लाइफ सपोर्टिंग एंबुलेंस में ये दवाएं मौजूद रहेंगी। इसके अलावा हर डाक्टर की टीम के साथ भी ये दवाएं होगी।
ब्लड डोनर और ब्लड दोनों की व्यवस्था
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव है। सभा स्थल और फ्लीट में चलने वाली डाक्टरों की टीम के साथ दो-दो यूनिट ए पाजिटिव ब्लड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आठ ए पाजिटिव डोनर भी मौके पर रहेंगे।
सभा स्थल के पास रहेंगी छह एंबुलेंस
मुरादाबाद। एडवांस लाइफ सपोर्टिंग एंबुलेेेंस के अलावा 102 और 108 एंबुलेंस सेवा भी दौड़ेंगी। सभा स्थल के आसपास छह एंबुलेंस रहेंगे। इसमें चार एंबुलेंस 108 और दोे एंबुलेंस 102 सेवा रहेगी। इसके अतिरिक्त क्रिटिकल एंबुलेेंस की भी व्यवस्था रहेगी।