Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Govardhan Puja in every home; 'Annakoot' celebrations held in various places

Moradabad News: घर-घर गोवर्धन पूजन, जगह-जगह अन्नकूट का आयोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja in every home; 'Annakoot' celebrations held in various places
ठाकुरद्वारा। नगर से लेकर तहसील क्षेत्र में मंगलवार को जगह-जगह गोवर्धन पूजन और अन्नकूट के आयोजन की धूम रही। घरों में पूजन से लेकर मंदिरों तक धार्मिक गतिविधियां बनी रहीं। भंडारों में अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

नगर में श्रीराम दुर्गा मंदिर में सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां पंडित आकाश मिश्रा ने अन्नकूट-गोवर्धन पूजा संपन्न कराई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और आरती भी की गई। साथ ही 56 भोग लगाया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजीव चौहान, विपिन गुप्ता, सभासद सुधीर नायक, पूर्व सभासद राजेंद्र चंद पांडे, जतिन शर्मा, रितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा तहसील स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर, मोहल्ला पीपल टोला स्थित श्री शिवधाम पंचशील मंदिर, खाकेश्वर मंदिर, चित्रगुप्त शिव मंदिर, छहराया स्थित शिव मंदिर, हरिहर मंदिर, मोहल्ला बंजारान स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कुछ मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
भाई दूज की तैयारी से बाजार में बढ़ी भीड़, लगा जाम

फोटो 3,4,5

संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। भाई दूज की तैयारी का उत्साह मंगलवार को बाजार से लेकर बसों तक देखने को मिला। त्योहार मनाने के लिए भाई-बहन की एक-दूसरे के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी से बाजार और उससे जुड़े रास्तों पर सुबह से शाम तक भीड़ नजर आई।
इसके चलते ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग पर तिकोनिया, कमालपुरी चौराहा, चलचित्र ढाल, बाबू रामपाल द्वार, रतूपुरा चौराहा पर लगभग पूरे दिन जाम की स्थिति रही। इसी तरह कदीर तिराहा, नैनीताल रोड, स्टेट बैंक तिराहा, छिद्धू चौराहा, शगुन तिराहा, बुध बाजार, कोतवाली सहित कई स्थानों पर अतिक्रमण और ई-रिक्शा की भरमार से जाम लगता रहा। व्यवस्था के नाम पर सिर्फ कोतवाली के सामने मौजूद होमगार्ड बड़े वाहनों को बाजार में जाने से रोकते नजर आए। किसी और जगह पुलिस का ट्रैफिक प्रबंध देखने को नहीं मिला।

कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि कोतवाली के 29 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तिगरी गंगा मेले में लगी है। इसके बाद मौजूद स्टाफ की मदद से बाजारों में व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा गया। उधर, भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए एक-दूसरे के घर जाने वाले भाई-बहनों के सफर पर निकलने से शाम से बसों में भी भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed