{"_id":"64e3cad528e773b0d707cf66","slug":"gosia-and-metro-pathology-seal-running-without-registration-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-225273-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे गोसिया व मेट्रो पैथोलॉजी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे गोसिया व मेट्रो पैथोलॉजी सील
विज्ञापन
मुरादाबाद। दलतपुर में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित गोसिया और मेट्रो पैथोलॉजी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। निरीक्षण के दौरान संचालक टीम को रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं दिखा सके। डिप्टी सीएमओ ने दोनों संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को दलपतपुर चौराहे के पास संचालित गोसिया पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। जहां स्टाफ असीम, रिजवाना, मोहम्मद तहसीम काम करते मिले। टीम को 23 मरीजों की जांच रिपोर्ट भी मिली। लेकिन स्टाफ टीम को रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने मेट्रो पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। यहां भी स्टाफ काम करते मिला, लेकिन टीम को रजिस्ट्रेशन पेपर मुहैया नहीं करा सका। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने बताया कि बिना पंजीकरण चल रहे दोनों पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया गया है। दोनों लैब के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।