फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   google tells in which street done chain snetching

गूगल बताएगा किस गली में ज्यादा छिनती हैं चेन

Tue, 15 Mar 2016 03:50 AM IST
उमेश शर्मा/ मुरादाबाद ब्यूरो
उमेश शर्मा/ मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 03:50 AM IST
विज्ञापन
google tells in which street done chain snetching
मुरादाबाद गूगल मैप - फोटो : google map
किस गली में चेन ज्यादा लुटती हैं, कौन से चौराहे पर मनचले छेड़छाड़ करते हैं... किस वक्त कौन सी सड़क से गुजरना खतरे से खाली नहीं है... अब ये सब आप घर बैठे गूगल मैप पर देख सकेेंगे। किस रोड पर किस प्वाइंट पर एक्सीडेंट ज्यादा होते हैं, बलात्कार के मामले कहां ज्यादा हैं... ये सारी जानकारी अब आपको गूगल मैप पर मिल जाएगी।
विज्ञापन




प्रदेश में एक अप्रैल से गूगल क्राइम मैपिंग सिस्टम लागू होने जा रहा है। एक अप्रैल से क्राइम की हरेक घटना को गूगल मैप पर अपलोड किया जाएगा। क्राइम की प्रकृति, घटना का वक्त और सटीक स्थान (अक्षांश - देशांतर) गूगल मैप पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


लूट, डकैती, छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग, बलात्कार, मारपीट, जमीनों के झगड़ों की सभी घटनाओं को गूगल मैप पर प्लाट किया जाएगा। बरेली रेंज में डाटा अपलोडिंग का काम शुरू हो चुका है। अब मुरादाबाद रेंज में भी इसकी कवायद जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी पीएसी पूर्वी जोन आशुतोष पांडेय गूगल क्राइम मैपिंग सिस्टम को मानीटर कर रहे हैं। 11 मार्च को उन्होंने बरेली में जोन के सभी पुलिस कप्तानों, चुनिंदा थाना प्रभारियों और सर्विलांस सेल से जुड़े पुलिस कर्मियों को इस बारे में टिप्स दिए।

न्यूयार्क और स्कॉटलैंड यार्ड की तर्ज पर यूपी में भी क्राइम का डाटा बेस अब गूगल मैप होगा। इसके लिए एक अप्रैल से गूगल क्राइम मैपिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है। दो दिन पहले बरेली में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। थानावार क्राइम का डाटा गूगल मैप पर अपलोड किया जा रहा है। गूगल मैप पर क्राइम के हॉट स्पाट प्लॉट किए जाएंगे। इससे यह पता लगेगा कि किस जिले में किस स्थान पर कब किस तरह का क्राइम होता है। सभी हॉट स्पॉट पर क्राइम कंट्रोल के लिए कदम उठाए जाएंगे।
- ओंकार सिंह, डीआईजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed