फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Goods train derailed near Rampur leads to cancellation of schedule

रामपुर आ रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, चन्दौसी होकर चल रहीं लखनऊ जाने वाली ट्रेनें

Thu, 01 Aug 2019 12:49 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 01 Aug 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Goods train derailed near Rampur leads to cancellation of schedule
चटकी पटरी - फोटो : amar ujala

रामपुर आ रही एक मालगाड़ी गुरुवार तड़के मिलक धानेली पूर्वी गांव के पास अचानक बेपटरी हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके और रेल विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल डाउन लाइन से रेल यातायात पूरी तरह बंद है।

विज्ञापन


घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। चार-पांच जगह से रेल पटरी के टूटे होने के कारण रामपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे ट्रैक से उतर गए। सूचना मिलने पर विभाग के आला अधिकारी और मुरादाबाद डिवीजन से रेलवे कर्मचारी मौके पहुंचे। इनके अलावा राहत रिलीफ ट्रेन भी घटनास्थल पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


डिब्बों को ट्रक पर चढ़ाने की कोशिश की जा रही है, साथ ही अप लाइन से रेल यातायात कॉशन से जारी है। घटनास्थल से करीब आधे किलोमीटर की दूरी तक पटरियों को ट्रैक से रोकने के लिए लगी हुई क्लिपिंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो कर टूट गई। इसके बाद लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को चन्दौसी होकर चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मौके पर मौजूद विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने के इंकार कर रहे हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर तक रेल यातायात शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed