फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Goods train derailed in Shahzadnagar Rampur

यूपी में टला बड़ा हादसा: रामपुर के शहजादनगर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, अगर ऐसा हुआ तो कई ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

Fri, 01 Jul 2022 11:08 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद। 
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Jul 2022 11:08 PM IST
सार

शहजादपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी मुरादाबाद की ओर आ रही थी। रेलवे के कैरिज एंड वैगन, ऑपरेटिंग और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची है। 

विज्ञापन
Goods train derailed in Shahzadnagar Rampur
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के शहजादपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। घटना शुक्रवार रात 10:10 बजे की है। मालगाड़ी मुरादाबाद की ओर आ रही थी। इसके पटरी से उतरने के कारण पंजाब मेल एक्सप्रेस को शहजादनगर से पीछे रोकना पड़ा। रेलवे के कैरिज एंड वैगन, ऑपरेटिंग और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


फिलहाल मालगाड़ी के वैगन को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इस कार्य में देर लगी तो बरेली से मुरादाबाद होकर दिल्ली, पंजाब, हरिद्वार जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं। जनता एक्सप्रेस को रास्ते में रोका जा सकता है। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके यादव ने बताया कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। डिरेलमेंट के कारण का पता लगाने के लिए लोकोपायलट से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed