फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Goods train derail on moradabad railway station

बगैर ड्राइवर दौड़ी मालगाड़ी पलटी, रेल मार्ग ठप

Thu, 05 Nov 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 05 Nov 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Goods train derail on moradabad railway station
बुधवार की रात को कोयला लेकर पंजाब जा रही मालगाड़ी हरथला स्टेशन से मुरादाबाद की और अचानक बैक मार गई। मालगाड़ी बगैर ड्राइवर और गार्ड के पांच किलोमीटर चलकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर पहुंची और नौ डिब्बे पलट गए।
विज्ञापन



इससे मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग ठप हो गया। डीआरएम समेत सभी रेल अफसर मौके पर पहुंच गए थे। देर रात तक ट्रैक को साफ कराने की कोशिशें होती रहीं। मुरादाबाद के प्लेटफार्म संख्या पांच पर जिस मालगाड़ी के नौ डिब्बे पटरी से गिरे हैं वह झारखंड से कोयला लेकर पंजाब के लहरा मोहब्बत जा रही थी।
विज्ञापन



कोयला लदे यह डिब्बे ट्रैक पर बुरी तरह से छितर गए। ट्रैक किनारे के बिजली पोल भी ध्वस्त हो गए। यह हादसा रात को करीब पौने ग्यारह बजे का है। बताया जाता है कि शाम को करीब चार बजे यह मालगाड़ी मुरादाबाद स्टेशन से गुजरते हुए हरथला स्टेशन पर पहुंची थी। यहां इंजन फेल हो जाने के कारण मालगाड़ी को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे इंजन की मांग की गई। मगर रात को दस बजे तक भी इंजन की व्यवस्था नहीं हुई जिस कारण मालगाड़ी खड़ी रही। मालगाड़ी पर तैनात ड्राइवर भी स्टेशन मास्टर से ड्यूटी खत्म होने की बात कहकर चला गया। रात को करीब सवा दस बजे मालगाड़ी अचानक पीछे की तरफ दौड़ पड़ी।



बगैर ड्राइवर के दौड़ी यह मालगाड़ी पांच किलोमीटर चलकर मुरादाबाद के प्लेटफार्म संख्या पांच पर पहुंची और नौ डिब्बे गिर गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि नौ डिब्बे दूर तक  छितर गए। ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया। इत्तला पाकर डीआरएम रेलवे अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक साफ कराने को ‘आपरेशन’ शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed