फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   goodbye prayer today

Moradabad News: अलविदा की नमाज आज, प्रशासन ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
goodbye prayer today
मुरादाबाद। रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज होगी। मस्जिदों में इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर की जामा मस्जिद में यह नमाज शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे अदा की जाएगी। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने अलविदा और ईद की नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ पंचायत भवन सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

जिसमें अलविदा की नमाज के अलावा आगामी दिनों में होने वाली ईद की नमाज को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने लोगों से सड़क पर नमाज न पढ़े जाने की अपील भी की।पंचायत भवन सभागार में पांच अप्रैल को अलविदा और ईद की नमाज की तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि ईद मेल मिलाप और भाईचारे का त्योहार है। इसे भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू है। ईद की खुशी में ऐसा कोई कार्य न करें जिससे चुनाव आचार संहिता प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज है। 10 अथवा 11 अप्रैल को ईद हो सकती है। डीएम ने सभी से इस मौके पर सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की।
विज्ञापन

शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद ने शहर के लोगों ने शासन के निर्देश का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी को तकलीफ पहुंचे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि रमजान में खूब इबादत करें, रोजा-नमाज का पाबंदी से पालन करें। शहर इमाम ने बताया कि जामा मस्जिद में अलविदा (जुमा) की नमाज दोपहर 01:00 बजे पढ़ाई जाएगी। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में भी अपने-अपने निर्धारित समय के मुताबिक अलविदा की नमाज होगी। शहर इमाम ने कहा कि ईद की नमाज 10 या 11 अप्रैल को हो सकती है। इसका एलान बाद में चांद दिखाई देने के हिसाब से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज ईदगाह मैदान में सुबह 08:00 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नायब शहर इमाम सैयद फहद अली, दरगाह सुल्तान साहब के सज्जादानशीन सैयद अली नईम चिश्ती, अथर अंसारी, रिजवान, कैसर कुद्दूसी, हयातुनबी, शिबली मियां, हाफिज इफ्तेखार हुसैन, नोमान मंसूरी, सलाउद्दीन मंसूरी आदि मुस्लिम धर्मगुरु, उलमा के अलावा एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी ट्राफिक, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम प्रशासन के अलावा जिले के सभी सीओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article