फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   good news for railway employees

मंडल के 14 हजार कर्मचारियों को मिलेगा बढ़े वेतन का तोहफा 

Wed, 17 Aug 2016 12:03 PM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
good news for railway employees
सैलरी
रेलवे कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक वेतन अगले महीने से मिल जाएगा। इसके साथ ही एक जनवरी 2016 से अगस्त तक बने एरियर का भी भुगतान मिलेगा। इसके लिए मुरादाबाद मंडल कार्मिक विभाग में वेतन के साथ ही एरियर की गणना का काम शुरू हो गया है। मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद दिन रात वेतन और एरियर की गणना की जा रही है। मंडल के 14 हजार से अधिक कर्मचारियों को इस फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


सातवां वेतन आयोग एक जनवरी 2016 से मान्य होगा। केंद्र सरकार ने अगस्त का वेतन सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वृद्धि के साथ देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सभी केंद्रीय विभागों को भी वेतन जारी करने के आदेश दे दिए। रेलवे में इस पर अमल भी शुरू हो गया। मुरादाबाद मंडल में कार्मिक और वेतन विभाग मिलकर वेतन की गणना करने में लगे हुए हैं। सारा कार्य 31 अगस्त तक पूरा करना है।
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल में 14 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। इन सभी को वेतन दिया जाएगा। सीनियर डीपीओ मोनिका सिंह ने बताया कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन गणना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ताकि 31 अगस्त तक गणना का कार्य पूरा एरियर के साथ दे दिया जाए। काम तेजी से किया जा रहा है और समय से पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर डीपीओ ने संभाला पदभार -सीनियर डीपीओ उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल मोनिका सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। अभी तक वे उत्तर रेलवे मुख्यालय दिल्ली में कार्यरत थीं। वे 2000 बैच की कार्मिक अधिकारी हैं। पिछले महीने सीनियर डीपीओ जनार्दन सिंह के वीआरएस लेने के कारण पद रिक्त चल रहा था। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हाेंने बताया कि कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed