फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gone to jail who did cocks fight

मुर्गों का दंगल कराने वाले जाएंगे जेल

Tue, 31 Jan 2017 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 31 Jan 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
gone to jail who did cocks fight
jail
सिविल लाइंस के फकीरपुरा में मुर्गों का दंगल कराने वाले लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने दो नामजद व छह-सात अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने शक के घेर में आए तो लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


फकीरपुरा पुलिस चौकी के पास रविवार सुबह मुर्गों के दंगल का आयोजन किया गया था। जिसमें मुरादाबाद, रामपुर, हल्द्वानी, संभल व अन्य जनपदों से भी लोग अपने अपने मुर्गों को लेकर फकीरपुरा पहुंचे थे। करीब दो घंटे तक चले दंगल में खूब नोट उड़ाए गए थे।
विज्ञापन


जबकि सट्टा भी लगाया गया था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। सोमवार को अमर उजाला ने खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमें फकीरपुरा में पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पता चला कि फकीरपुरा निवासी ओम प्रकाश पुत्र बहादुर और जीवा पुत्र बाबू ने अपने साथियों के साथ मिलकर दंगल का आयोजन कराया था। जबकि दंगल में सट्टा लगाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने ओम प्रकाश और जीवा के खिलाफ 13 जी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली है।


 जिसमें छह- सात अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed