फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GMD Road shopkeepers fear bulldozer

Moradabad News: जीएमडी रोड के दुकानदारों को बुलडोजर का डर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
GMD Road shopkeepers fear bulldozer
मुरादाबाद। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की बुलडोजर चलाने की चेतावनी से डरे जीएमडी रोड के दुकानदारों ने शुक्रवार को मंडलायुक्त से मुलाकात की। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि नाले पर किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। दुकानदारों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा फोरम के व्यवसायियों ने विजय मदन के नेतृत्व में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल मंडल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कार्यों से व्यापारी काफी परेशान हैं। सड़क के साथ व्यापार भी प्रभावित हुआ है। अब अतिक्रमण विरोधी अभियान से दुकानदार डरे हुए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी को भी अनावश्यक रूप से नगर निगम के अधिकारी परेशान नहीं करेंगे। एक दिन भी किसी का कारोबार प्रभावित नहीं होगा। मुख्य बाजार में पार्किंग और शौचालय, जगह-जगह जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाएगा। बुध बाजार में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए व्यापारियों से भी राय ली जाएगी। पानी निकासी के लिए नाले की जरूरत है, इसलिए नाले पर किसी का कब्जा नहीं रहेगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, अजय नारंग, नितिन राज, संदीप मेहता, अशोक रहेजा, नीरज गुप्ता, सुनील कुमार गुलाटी, संदीप बजाज आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed