फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gm of railway reached moradabad by the engine of goods train

मालगाड़ी के इंजन में सवार होकर मुरादाबाद पहुंचे रेलवे के जीएम, पीसीओएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
gm of railway reached moradabad  by the engine of goods train
मुरादाबाद। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बिजनौर दौरे को लेकर रेलवे के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल और पीसीओएम मनोज अखौरी फुट फ्लेट निरीक्षण करने के लिए मालगाड़ी में सवार हो गए। उनके साथ चार अन्य अधिकारी भी चढ़ गए। सभी अधिकारी मालगाड़ी के इंजन में नजीबाबाद से मुरादाबाद तक पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 01:30 बजे मुरादाबाद स्टेशन के स्टाफ को अधिकारियों के आने की सूचना मिली तो सभी हरकत में आ गए। पांच मिनट बाद मालगाड़ी मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी तो अधिकारी उतरे। यहां आरपीएफ के सहायक आयुक्त त्रिलोक रावत, जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, सीआईटी विजयंत शर्मा और जोगिंदर पाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक महेंद्र कुमार आदि ने उन्हें रिसीव किया। महज पांच मिनट सभी अधिकारी मुरादाबाद स्टेशन पर रुके। इसके बाद 01:45 बजे कुंभ एक्सप्रेस में सवार होकर दोबारा नजीबाबाद के लिए रवाना हो गए। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता आरके राना ने बताया कि जीएम और पीसीओएम ट्रैक और रेलवे फाटकों का फुट फ्लेट निरीक्षण करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed