{"_id":"6580aa0422803e38a9054089","slug":"gm-of-lions-company-beats-up-tube-well-operator-video-goes-viral-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-305816-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लायंस कंपनी के जीएम ने नलकूप ऑपरेटर को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लायंस कंपनी के जीएम ने नलकूप ऑपरेटर को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की अवंतिका कॉलोनी में रविवार रात कूड़ा सफाई करने वाली कंपनी लायंस के जीएम ने नलकूप ऑपरेटर की पिटाई कर दी। आरोप है कि पत्नी और बच्चे बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली है। ऑपरेटर ने पार्षद के बेटे पर ट्रांसफर कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
अवंतिका कॉलोनी स्थित पानी की टंकी पर सरोज कुमार नलकूप ऑपरेटर के पद पर तैनात है। वह पत्नी व बच्चों के साथ टंकी के पास बने आवास में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे पार्षद के पुत्र आशुतोष शर्मा अपने साथियों के साथ आए और ट्रांसफर कराने की धमकी दी। इस दौरान टंकी के कमरे की चाबी मांगी थी। इसके बाद रात करीब दस बजे कूड़ा कंपनी लायंस के जीएम सुखविंदर सिंह परिसर में आ गए। वे रात में कमरा खुलवाने के लिए दबाव बनाने लगे।
विरोध किया तो मारपीट करने लगे। पत्नी शशि देवी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की। इस मामले में पत्नी शशि देवी की तरफ से लायंस कंपनी के जीएम सुखविंदर सिंह और पार्षद के पुत्र आशुतोष शर्मा के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर कर ली है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद एनसीआर को केस में तरमीम किया जाएगा।