फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girlfriend's father arrested for murder of young man

Moradabad News: युवक की हत्या में प्रेमिका का पिता गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's father arrested for murder of young man
डिलारी (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के दौलावाला गांव में रविवार की रात युवक की लोहे के पाइप से पीट पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने प्रेमिका के पिता जसवंत को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि बेटी के साथ युवक रोहित उर्फ शिवम को देखा तो आपा खो बैठा और दोनों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। उधर, रोहित के पिता का कहना है कि आरोपी जसवंत ने उसके बेटे को घर बुलाकर हत्या की है। गंभीर रूप से घायल युवती का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के दौलावाला निवासी एवं चीनी मिल के कर्मचारी गेंदा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात आठ बजे उसका बेटा रोहित कुमार उर्फ शिवम (29) घर में खाना खाने बैठा ही था। इसी दौरान गांव निवासी जसवंत ने उसे बुला लिया। गेंदा का कहना है कि जैसे ही उसका बेटा जसवंत के मकान के गेट के सामने पहुंचा।
विज्ञापन

जसवंत ने रोहित को घर के अंदर खींच कर उस पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि आरोपी ने केस बनाने के लिए अपनी बेटी को भी लोहे के पाइप से पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी ने दोनों को लहूलुहान हालत में घर से बाहर सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर रोहित के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वह घायल अवस्था में रोहित को उठाकर उत्तराखंड के काशीपुर स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस युवती को उपचार के लिए सीएचसी डिलारी ले आई, जहां से गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया।

युवती का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी जसवंत को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उसने रोहित को अपने ही घर में बेटी के साथ देख लिया था। इसके बाद उसने गुस्से में दोनों पर हमला कर दिया था। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed