फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girlfriend kidnaps neighbor s child due to lack of money for marriage in Sambhal

UP: निकाह के लिए प्रेमी पर नहीं थे रुपये, इसलिए प्रेमिका ने पड़ोसी के बच्चे का किया अपहरण...बनाया था ऐसा प्लान

Wed, 15 May 2024 10:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 May 2024 10:45 PM IST
सार

पुलिस टीम ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। आरोपी युवक और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Girlfriend kidnaps neighbor s child due to lack of money for marriage in Sambhal
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी पर निकाह करने के लिए रुपये नहीं थे। इसलिए प्रेमिका ने पड़ोसी का आठ महीने का बच्चा अपहरण किया था। प्रेमी युगल बच्चा बेचकर निकाह करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने बच्चे का अपहरण बेचने के लिए किया था।

विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के हौजभदे सराय निवासी रियाजुल के आठ महीने के बेटे शाहजेब का सोमवार की दोपहर पड़ोसी युवती मनतशा ने अपहरण कर लिया था। प्रेमी के साथ बच्चे को लेकर चली गई थी। पुलिस ने बच्चे के पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो युवती व उसका प्रेमी संभल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी चौराहे पर बच्चे के साथ दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन शुरू की। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तो बुधवार को संभल-जोया मार्ग से प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बच्चा भी सुरक्षित बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज पजाया निवासी शाहनवाज से निकाह करना चाहती है। परिवार के लोग निकाह करने को तैयार नहीं थे। इसलिए प्रेमी के साथ जाने की योजना बनाई थी, लेकिन प्रेमी के पास निकाह करने के लिए रुपये नहीं थे। इसलिए पड़ोसी रियाजुल के बेटे का अपहरण कर लिया था और उसको बेचकर निकाह करने की तैयारी थी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी प्रेमिका को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

चार महीने पहले ही युवती के पिता ने लिया था किराए पर मकान
आरोपी युवती ने बताया कि चार महीने पहले ही उसके पिता ने परिवार के रहने के लिए किराए का मकान रियाजुल के घर के सामने लिया था। रियाजुल के घर आना-जाना हुआ तो बच्चे से भी लगाव हो गया था। बच्चा काफी-काफी देर तक खेलता रहता था। कई बार बच्चे को घर भी ले आती थी, लेकिन जब प्रेमी के पास निकाह के लिए रुपये नहीं हुए तो बच्चा दूसरे किसी जिले में बेचने की योजना बनाई थी। बच्चे का अपहरण करने के बाद प्रेमी को फोन कर बुलाया था। इसके बाद बच्चा बेचने की फिराक में लगे थे।

पुलिस टीम ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है। आरोपी युवक और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने बच्चा बेचने की योजना बनाई थी। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। -श्रीश्चचंद्र, एएसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed