फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girlfriend along with her brother and his friend had murdered her lover in Moradabad

प्रेमिका ने दी ऐसी मौत: भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर हत्या की, 2KM दूर फेंका सिर; बताया क्यों बेरहमी से मारा

Fri, 13 Sep 2024 10:28 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Sep 2024 10:28 AM IST
सार

आरोपी रिजवान और मेहनाज ने सोनू के पैरों को दबा लिया और सद्दाम ने छुरी से सोनू का गला काट दिया। मृतक की पहचान न हो, इसलिए उसके कपड़ों को उतार कर उसे निर्वस्त्र कर दिया।

विज्ञापन
Girlfriend along with her brother and his friend had murdered her lover in Moradabad
प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद बिलारी के सहसपुर निवासी सोनू की हत्या आईटीआई छात्रा मेहनाज ने अपने भाई सद्दाम और उसके दोस्त रिजवान के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को छात्रा, उसके भाई और भाई के दोस्त को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि सोनू ने छात्रा के फोटो खींच लिए थे और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक सोनू का सिर बरामद कर लिया।

विज्ञापन

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बिलारी के सहसपुर निवासी सोनू नौ सितंबर की शाम एक फोन आने पर अपने घर से चला गया था। वापस न आने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। पिता साबिर ने 11 सितंबर की सुबह बिलारी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर के सैफनी क्षेत्र के जंगल में एक युवक का सिर कटा शव मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलारी पुलिस और सोनू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने मृतक की पहचान सोनू के रूप में की। सोनू के पिता साबिर ने रामपुर के सैफनी के मोहल्ला मझरा निवासी मेहनाज और उसके भाई सद्दाम पर हत्या का शक जताया था। साबिर ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे से मेहनाज के प्रेम संबंध थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी सद्दाम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी बहन मेहनाज बिलारी के थांवला गांव स्थित कॉलेज से आइटीआई कर रही है। वहां सोनू से मेहनाज की जान पहचान हो गई थी। सोनू की ननिहाल उसके पड़ाेस में है। एक बार सोनू ने मोबाइल से उसकी बहन को पास में बैठा कर फोटो खींच लिए थे। इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर सोनू उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर भाई-बहन ने सोनू की हत्या की साजिश रची। इस हत्याकांड में सद्दाम ने अपने एक साथी रिजवान को भी शामिल कर लिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पहचान छिपाने के लिए दो किमी. दूर फेंका था सिर
सद्दाम ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने नौ सितंबर की शाम सात बजे सोनू को कॉल कर रामपुर जनपद में बैरूआ पुल के पास बुला लिया। वहां कुछ ही दूर पर सद्दाम और उसका दोस्त रिजवान छिप गए थे। सोनू के पहुंचते ही मेहनाज पुल के पास से कच्चे रास्ते से होते हुए उसे गन्ने के खेत में ले गई। पीछे से सद्दाम और रिजवान भी पहुंच गए। तीनों ने मिलकर सोनू को पकड़ लिया। उसके हाथ पैर बांध दिए।

रिजवान और मेहनाज ने सोनू के पैरों को दबा लिया और सद्दाम ने छुरी से सोनू का गला काट दिया। मृतक की पहचान न हो। इसलिए उसके कपड़ों को उतार कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। उसके कपड़े चप्पल और मोबाइल को आरोपी लेकर कर चले गए। बाइक भी दूर खड़ी कर दी थी। सोनू के सिर और छुरी को प्लास्टिक के थैले में रखकर दो किमी दूर सैफनी के डंपिंग ग्राउंड में डाल दिया था। सोनू के कपड़ों को पेट्रोल से जला दिया था।

सैफनी नगर पंचायत में संविदाकर्मी है सद्दाम
सहसपुर निवासी सोनू हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी सद्दाम नगर पंचायत सैफनी में संविदाकर्मी है और ट्रैक्टर चलाता है। दूसरा हत्यारोपी रिजवान कपड़ों की फेरी लगाता है। सद्दाम और रिजवान दोनों पड़ोसी होने के अलावा आपस में दोस्त भी हैं। इसी वजह से सद्दाम ने अपनी बहन के अपमान का बदला लेने के लिए सोनू की हत्या करने में रिजवान का साथ लिया।

ग्रामीणों ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की उठाई मांग
सहसपुर के ग्रामीणों ने बिलारी के सपा विधायक हाजी फहीम इरफान से मिलकर सोनू के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। बृहस्पतिवार दोपहर बिलारी विधायक सोनू के दफन में शामिल होने के लिए सहसपुर गांव पहुंचे थे। सपा विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह उन्हें हर तरह से न्याय दिलाएंगे और पूरे घटनाक्रम से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed