{"_id":"6120ac96aa002437843aa06f","slug":"girl-was-injured-by-attacking-her-with-a-knife-for-resisting-molestation-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को चाकू से हमला कर किया घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को चाकू से हमला कर किया घायल, हालत गंभीर
Sat, 21 Aug 2021 01:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:04 PM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में देर रात घर के आंगन में चारपाई पर सो रही एक युवती के साथ पहले छेड़खानी की, विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की चीख-पुकार पर परिजन जागे तो हमलावर युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार देर रात 3:00 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता का कहना है कि वह खाना खाने के बाद आंगन में ही चारपाई पर सो रही थी। उसके एक साइड में दूसरी चारपाई पर मां और दूसरी साइड में तीसरी चारपाई पर छोटा भाई सो रहा था। रात करीब 3:00 बजे किसी ने उसे आवाज दी और जगाने का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि उसने सोचा शायद भाई ने उसे जगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने भाई की चारपाई की तरफ देखा तो वह सोया हुआ था। इसके बाद युवती दोबारा सोने लगी। अचानक उसकी नजर अपनी चारपाई की दूसरी साइड में पहुंची तो वहां एक युवक बैठा हुआ था। उसने सिर पर कैप और हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।
विज्ञापन
पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। पेट और पीठ में चाकू लगने से वह घायल हो गई। पीड़िता की चीख पुकार पर मां भाई पिता और परिवार के अन्य लोग जाग गए, इसी बीच आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने आरोपी की तलाश में काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया।
घटना के बाद गांव में भी लोग जग गया और पीड़िता के घर आ गए। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती करा दी। सीओ ठाकुरद्वारा डॉक्टर अनूप कुमार सिंह का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई तैयारी नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को भी पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम की सही जानकारी हो सकेगी।