{"_id":"5bdc3310bdec2269317c941c","slug":"girl-was-beaten-due-to-protest-against-flirting-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध किया तो युवती को पीटा, छात्रा को सरेराह मारे थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का विरोध किया तो युवती को पीटा, छात्रा को सरेराह मारे थप्पड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 02 Nov 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवतियों के साथ छेड़खानी और अभद्रता की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। ताजा दोनों मामले मुरादाबाद और अमरोहा के हैं। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में छेड़खानी का विरोध किया तो युवती को पीट दिया। बचाव में आए चाचा की भी धुनाई कर दी। वहीं अमरोहा के मंडी धनौरा में कोचिंग सेंटर के बाहर साथ में ही पढ़ने वाले मनचले ने छात्रा के थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया है।
ठाकुरद्वारा कोतवाली के अलीगंज रोड पर स्थित गांव की एक युवती घर के बाहर से निकल रही थी। तभी गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसका गला दबाने का प्रयास किया। उसकी चींख सुनकर उसका चाचा मौके पर आ गया।
आरोप है कि आरोपी युवक और उसके परिजनों ने युवती के चाचा के साथ भी मारपीट की। युवती बेहोश हालत में परिजनों के साथ देर रात कोतवाली पहुंची। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
मंडी धनौरा में बाइपास मार्ग पर स्थित एक कोचिंग सेंटर से बाहर निकली छात्रा को भीतर से आए एक अन्य छात्र ने दो थप्पड़ मार दिए। छात्र उसे कुछ धमकी दे रहा था। किसी ने भी छात्र को रोकने व टोकने की जहमत नहीं उठाई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे पकड़ कर थाने लाई। छात्रा भी थाने पहुंच गई। बताया जाता है कि छात्र उसके साथ कोचिंग के दौरान छेड़खानी का प्रयास करता था। उसका विरोध करने पर छात्र ने सरेराह उसकी पिटाई कर दी।