फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl students burnt by electric current were buried under sand for half an hour in superstition, now their condition is critical

Moradabad News: करंट से झुलसी छात्राओं को अंधविश्वास में आधे घंटे रेत में दबाया, अब हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Girl students burnt by electric current were buried under sand for half an hour in superstition, now their condition is critical
कुंदरकी। नगर के मोहल्ला लाइनपार में बुधवार सुबह करीब आठ बजे मकान की छत पर पढ़ रहीं मदरसे की दो छात्राएं अलीशा (10) और सुबहाना (12) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गईं। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय अंधविश्वास में घर के पास ही सिर छोड़कर दोनों के शरीर करीब आधे घंटे रेत में दबा दिया। लेकिन हालत में सुधार होने की बजाय बिगड़ गई। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर होने पर सुबहाना को मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला लाइनपार में साबिर मंसूरी का परिवार रहता है। साबिर मंंसूरी की 10 वर्षीय बेटी अलीशा मदरसे में पढ़ती है। अलीशा के भाई साबिर के साढ़ू मोहम्मद अली की बेटी सुबहाना भी इन दिनों उनके घर ही रह रही है। सुबहाना के पिता मोहम्मद अली संभल के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह अलीशा और सुबहाना छत पर पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान सुबहाना उठकर छज्जे से खड़ी होकर नीचे की झांकने लगी। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई जबकि उसे बचाने आई अलीशा करंट लगने से झुलस गई।
विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल ले जाने से पहले घर के पास पड़े रेत अलीशा और सुबहाना को करीब आधे घंटे तक दबाकर रखा। गांव वालों का तर्क था कि रेत दबाकर रखने से करंट की तीव्रता कम हो जाती है। शरीर में जलन कम होता है। हालांकि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिस कारण दोनों को कुंदरकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सुबहाना को जिला अस्पताल के बाद मेरठ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed