फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl student close in kastoorba school

नशेड़ियों के खौफ से स्कूल में बंद छात्राएं

Sun, 22 Jan 2017 03:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 03:17 AM IST
विज्ञापन
girl student close in kastoorba school
छेड़छाड़ से परेशान लड़कियां - फोटो : Times of India
मुगलपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं खौफ के साए हैं। यहां छात्राओं के रहने के लिए आवास की व्यवस्था तो है लेकिन विद्यालय के बड़े से प्रांगण में बाउंड्री वॉल नहीं है। ऐसे में बालिकाएं प्रांगण में खेलने आै टहलने से भी डरती हैं। यहां बाउंड्री के नाम पर तार का घेरा लगा दिया गया है। 
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मानकों के अनुसार सौ छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय प्रशासन से मिलने वाली सुविधाओं के बावजूद ये छात्राएं खौफ के साए में रहने को मजबूर हैं। प्रांगण से कुछ ही दूरी पर एक बड़ा सा मैदान है। इस मैदान में सुबह से लेकर रात तक लोगों की भीड़ जमा रहते हैं।
विज्ञापन


इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मैदान का प्रयोग नशा करने के लिए करते हैं। नशा करने के बाद कुछ असामाजिकतत्व विद्यालय प्रांगण के आसपास चक्कर लगाने लगते हैं। ऐसे में दिन ढलते ही मजबूरन छात्राओं को कमरों में जाना पड़ता है। विद्यालय का प्रांगण को छात्राएं खेलकूद व टहलने के लिए उपयोेग कर सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बाउंड्री नहीं होने से वह ऐसा नहीं कर पातीं। बाउंड्री नहीं होने से पुलिस को यहां विशेष तौर पर गश्त लगानी पड़ती है लेकिन पुलिस हर समय मौजूद नहीं रहती। ऐसे में यहां कभी कोई बड़ी घटना घट सकती है। इस बाबत बीएसए संजय सिंह ने बताया कि विद्यालय के चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही बाउंड्री का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed