फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl sitting on dharna at lover's house

Moradabad News: प्रेमी के घर धरने पर बैठी युवती, पुलिस दोनों को ले गई थाने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Girl sitting on dharna at lover's house
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

साल भर पहले रजिस्ट्रेशन कराने के बाद युवक ने शादी नहीं की तो युवती नाराज हो गई। वह गांव मानावाला निवासी युवक के घर रविवार सुबह पहुंचकर धरने पर बैठ गई। प्रेमी-प्रेमिका के बीच नोकझोंक की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। युवक का कहना था कि बड़े भाई की शादी के बाद वह अपनी शादी करेगा। पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों को छोड़ दिया।


ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार सुबह नौ बजे गांव मानावाला अपने प्रेमी के घर पहुंची और हंगामा करने लगी। युवती ने प्रेमी को उसके घर में पकड़ लिया और शादी न करने पर नाराजगी जताने लगी। युवती का आरोप है कि युवक ने करीब एक साल पहले शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन अभी शादी नहीं कर रहा है। युवती शादी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई। युवती ने कहा कि वह यहां शादी करने आई है और शादी करके ही रहेगी। युवक ने उसे समझाने की कोशिश की। भरोसा दिलाया कि पहले बड़े भाई की शादी होगी, इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। इस पर युवती ने कहा कि हमने शादी का रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, जिसे कराए हुए एक साल हो गए, लेकिन बार-बार कहने के बाद ही वह शादी नहीं कर रहा है। हंगामा बढ़ने पर और गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। युवक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed